होम
गॉसिप
टेली टॉक
बॉक्स ऑफिस
फोटो गैलरी
वीडियो गैलरी
CLOSE

Arjun Kapoor ने अंशुला और खुशी के साथ मनाया राखी का पर्व, मौके पर नजर नहीं आई Janhvi Kapoor

By Bollywood halchal | Sep 01, 2023

देशभर में जहां कल यानी की 31 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया है। तो वहीं इस पर्व की धूम बॉलीवुड में भी देखने को मिली है। हर साल की तरह इस साल भी बॉलीवुड स्टार्स ने धूमधाम के साथ राखी का पर्व मनाया है। बता दें कि हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता ने राखी सेलिब्रेशन की अपनी एक तस्वीर फैंस के साथ साझा की है। इस तस्वीर में अर्जुन कपूर अपनी बहनों के साथ दिख रहे हैं। तस्वीर में अर्जुन कपूर के अलावा उनकी बहन अंशुला कपूर, खुशी कपूर और शनाया कपूर मौजूद हैं। इस फोटो से एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर नदारद दिखीं। इस बात को फैंस ने आसानी से नोटिस कर लिया।

एक्टर ने अपनी तीनों बहनों के साथ यह प्यारी सी तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि 'इस कबीले में से कुछ मुख्य लोग गायब हैं, जो छूट गए हैं।' कुछ ही देर में इस तस्वीर फैंस के लाइक्स की भरमार हो गई। यूजर्स अर्जुन कपूर की इस तस्वीर पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं एक यूजर ने अर्जुन कपूर से सवाल किया कि 'आखिर तस्वीर से जाह्नवी कपूर क्यों नदारद हैं'। वहीं शनाया कपूर ने इस तस्वीर पर दिल का इमोजी बनाया है। लेकिन एक्ट्रेस जाह्नवी का अभी तक इस पोस्ट पर कोई रिएक्शन नहीं आया है।

अर्जुन कपूर के इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर आखिरी बार फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' में दिखाई दिए थे। यह फिल्म साल 2022 में रिलीज हुई थी। हालांकि अर्जुन कपूर की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। वहीं एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर आखिरी बार फिल्म 'बवाल' में नजर आई थीं। इस फिल्म में जाह्नवी के साथ वरुण धवन भी थे। अब जल्द ही एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर फिल्म 'उलझ' में नजर आएंगी।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.