होम
गॉसिप
टेली टॉक
बॉक्स ऑफिस
फोटो गैलरी
वीडियो गैलरी
CLOSE

Bollywood Gossip: अनंत-राधिका के संगीत में दीपिका ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, रणवीर सिंह ने लुटाया प्यार

By Bollywood halchal | Jul 06, 2024

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार दीपिका पादुकोण जल्द ही मां बनने वाली हैं। दीपिका और रणवीर सिंह अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। यही वजह है कि दीपिका अक्सर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत सेरेमनी में स्पॉट किया गया। इस इवेंट में एक्ट्रेस ने पर्पल कलर की साड़ी में बेबी बंप फ्लॉन्ट किया। जिसके बाद दीपिका की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। वहीं एक्ट्रेस दीपिका ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें शेयर की हैं।

बेबी बंप दिखाती नजर आईं दीपिका
एक्ट्रेस पर्पल कलर की साड़ी में अपना खूबसूरत बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। इस साड़ी में एक्ट्रेस काफी ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं। बता दें कि इस पर्पल साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने डायमंड का नेकलेस कैरी किया था। वहीं बालों का जूड़ा बनाया था। प्रेग्नेंसी में दीपिका का यह लुक उनके फैंस को काफी पसंद आ रही है। उनके फैंस दीपिका के इस लुक पर लट्टू हो गए हैं।

बेस्ट बर्थडे गिफ्ट
वहीं आज दीपिका के पति और अभिनेता रणवीर सिंह अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। एक्ट्रेस की तस्वीरों पर रणवीर ने कमेंट किया 'हायय, ब्यूटफुल बर्थडे गिफ्ट, आई लव यू।' वहीं अभिनेता ने किस वाली इमोजी बनाई हैं। रणवीर अक्सर अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण पर प्यार लुटाते नजर आते हैं। इससे पहले कल्कि के ट्रेलर लॉन्च में भी दीपिका पादुकोण ने अपना बेबी बंप दिखाया था। तब एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर की टाइट ड्रेस पहनी थी।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.