होम
गॉसिप
टेली टॉक
बॉक्स ऑफिस
फोटो गैलरी
वीडियो गैलरी
CLOSE

Entertainment: जेनिफर विंगेट ने करण सिंह ग्रोवर को सबसे सामने जड़ा था थप्पड़, जानिए कैसे टूटा इनका रिश्ता

By Bollywood halchal | Feb 05, 2024

टेलिविजन इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट को टीवी गर्ल भी कहा जाता है। जो सालों से टेलिविजन इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। जेनिफर अपने हर किरदार में जान फूंक देती हैं। वहीं एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। एक समय पर जेनिफर विंगेट और एक्टर करण सिंह ग्रोवर का नाम एक साथ लिया जाता था। दोनों इंडस्ट्री के पावर कपल माने जाते थे। वहीं करण और जेनिफर एक-दूसरे पर पब्लिकली प्यार लुटाने में भी पीछे नहीं रहते थे। लेकिन करण सिंह ग्रोवर की एक हरकत के कारण जेनिफर ने सबके सामने सेट पर पति को जोरदार थप्पड़ मारा था।

आपको बता दें कि जेनिफर करण सिंह ग्रोवर की दूसरी पत्नी थीं। इसके पहले करण सिंह ग्रोवर ने श्रद्धा निगम से शादी रचाई थी। वहीं करण का नाम कोरियोग्राफर निकोल से भी जुड़ा था। लेकिन इन दोनों का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल सका। वहीं सीरियल दिल मिल गए के सेट पर करण की मुलाकात जेनिफर से हुई और इनकी लव स्टोरी शुरू हो गई। साल 2012 में यह कपल शादी के बंधन में बंध गया। लेकिन जेनिफर और करण का रिश्ता भी कुछ ही समय में खराब हो गया था। 

दावा यह भी किया जाता है कि जेनिफर ने करण को रंगे हाथ चीटिंग करते हुए पकड़ लिया था। जिसके बाद गुस्से में आकर जेनिफर ने करण को जोरदार थप्पड़ मार दिया था। बताया जाता है कि सीरियल दिल मिल गए के सेट पर थप्पड़ कांड हुआ था। जिसके बाद दोनों ने एक-दूसरे के तरफ मुड़कर भी नहीं देखा था। कई रिपोर्ट्स में यह दावा भी किया गया कि जेनिफर को इस बात की भनक लग गई थी कि निकोल के लिए करण ने श्रद्धा निगम को भी चीट किया था। हांलाकि जेनिफर और करण की शादी 2 साल में टूट गई। वहीं करण मे बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु से शादी कर ली और दोनों एक बेटी के पेरेंट्स हैं।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.