होम
गॉसिप
टेली टॉक
बॉक्स ऑफिस
फोटो गैलरी
वीडियो गैलरी
CLOSE

Kareena Kapoor ने बताया कपूर खानदान की बहू-बेटियां इंडस्ट्री में क्यों नहीं करती काम, चौंकाने वाली है वजह

By Bollywood halchal | Sep 14, 2023

बॉलीवुड इंडस्ट्री की पहली फैमिली कपूर खानदान को माना जाता है। फिल्मों में कपूर खानदान के लगभग हर चश्मों-चिराग का योगदान रहा है। इस खानदान की हर पीढ़ी पृथ्वीराज कपूर से लेकर ऋषि कपूर और अब रणबीर कपूर तक हिंदी फिल्मों में काम किया है। लेकिन कपूर खानदान की बहू-बेटियों को शादी के बाद फिल्मों में नहीं देखा गया। बताया जाता है कि इस खानदान की किसी भी बेटी या बहू को फिल्मों में काम करने की इजाजत नहीं थी। यही वजह है कि रणधीर कपूर से शादी के बाद करीना और करिश्मा की मम्मी बबीता ने भी फिल्मों को अलविदा कह दिया था।

हालांकि कपूर खानदान की महिलाओं को फिल्मों में काम करने की इजाजत क्यों नहीं थी, इस बात से अब करीना कपूर खान ने पर्दा उठाया है। बता दें कि करीना कपूर की मां बबीता और रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने भी कई फिल्मों में काम किया है। साथ ही वह अपने जमाने की बड़ी स्टार थी। लेकिन तब इनका कपूर खानदान से रिश्ता नहीं जुड़ा था। लेकिन बबीता और नीतू कपूर ने इस खानदान की बहू बनने के बाद अपने फिल्मी सफर को अलविदा कह दिया था। भले ही बबीता और नीतू ने अपने कॅरियर को छोड़ दिया था लेकिन करीना और करिश्मा फिल्मों में काम करना चाहती थीं और एक्ट्रेस बनना चाहती थीं।

वक्त के साथ बदले पिता
इसी बात को लेकर बबीता की अपने अपने पति रणधीर कपूर से बहस भी होती थी। कहा जाता है कि बेटियों के सपने के लिए बबीता ने पति रणधीर कपूर से अलग रहना शुरू कर दिया था। आज के समय में करिश्मा और करीना बड़ी और कामयाब स्टार्स की लिस्ट में शामिल हैं। साथ ही करीना ने यह भी बताया कि किस तरह से उनके पिता रणधीर कपूर समय के साथ बदल गए हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि करिश्मा कपूर खानदान की पहली ऐसी महिला हैं। जिन्होंने फिल्मों में काम करने का फैसला लिया। उन्होंने बताया कि इसका पूरा क्रेडिट उनके पिता रणधीर कपूर को जाता है।

करिश्मा के समय मुश्किल था वक्त
एक्ट्रेस ने बताया कि समय के साथ उनके पिता बदल गए। उन्होंने अपनी बेटियों को फिल्मों में काम करने के लिए प्रोत्साहित किया। करीना कपूर ने कहा कि उनके पिता अब तक के सबसे अच्छे पिता में से एक है। करीना कपूर ने बताया कि उनकी बहन करिश्मा के लिए वह समय काफी मुश्किल था। क्योंकि कपूर परिवार की वह पहली महिला थीं, जिन्होंने एक्टिंग के फील्ड में अपना कॅरियर बनाया था। करिश्मा इस मिथक को तोड़ने में कामयाब हुईं कि कपूर खानदान की महिलाएं एक्ट्रेस नहीं बन सकतीं।

बता दें कि साल 1991 में करिश्मा कपूर ने 'प्रेम कैदी' से अपना एक्टिंग कॅरियर शुरू किया था। एक्ट्रेस ने बताया कि उनके पिता ने करिश्मा को सपोर्ट किया था। जब भी वह शूटिंग कर रही होती हैं, तो उनके पिता कहते हैं कि अपने काम पर फोकस करो। करीना ने बताया कि उनके पिता समय के साथ बदले और अब वह खुले विचारों के इंसान हैं। करीना ने साल 2000 में 'रिफ्यूज' से बॉलीवुड में कदम रखे थे। जिसके बाद करीना के हिस्से में कई हिट फिल्में आईं। इस दौरान वह अपने ओटीटी प्रोजेक्ट 'जाने जान' को लेकर चर्चा में हैं। 
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.