होम
गॉसिप
टेली टॉक
बॉक्स ऑफिस
फोटो गैलरी
वीडियो गैलरी
CLOSE

New Year 2024: करीना कपूर ने पति सैफ अली खान संग ऐसे किया न्यू ईयर का वेलकम, तैमूर-जेह की क्यूटनेस ने लूटा फैंस का दिल

By Bollywood halchal | Jan 02, 2024

नए साल के मौके पर बॉलीवुड स्टार्स सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो जमकर शेयर कर रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड की बेबो ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर परिवार संग फोटो शेयर की हैं। इन तस्वीरों में करीना कपूर अपने परिवार के साथ न्यू ईयर इंज्वॉय करती दिखीं। करीना द्वारा शेयर की गई इन तस्वीरों में पति सैफ अली खान और दोनों बेटे तैमूर और जेह भी दिखाई दे रहे। बेबो की इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर आते ही कदर काट दिया। 

फैमिली संग मनाया न्यू ईयर
न्यू ईयर पर करीना कपूर ने अपनी पहली तस्वीर शेयर की हैं। इन तस्वीर में करीना अपने पति सैफ अली खान संग नजर आईं। इस तस्वीर में कपल मिरर की तरफ देख रहे हैं। वहीं दूसरी फोटो में करीना औप सैफ के साथ उनके दोनों बेटे तैमूर और जेह भी नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में करीना कपूर के दोनों बेटे तैमूर और जेह काफी क्यूट नजर आ रहे हैं। वहीं फैंस भी तैमूर और जेह की क्यूटनेस पर दिल हार बैठे हैं।

करीना के लुक ने लूटा फैंस का दिल
बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शुमार करीना कपूर खान का यह लुक फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। इन तस्वीरों में करीना सादगी भरे अंदाज में दिखाई दे रही हैं। करीना ने एक प्यारी सी कुर्ती पहनी है। जो लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रही है। करीना के इस लुक पर फैंस अपना दिल हार बैठे। 
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.