होम
गॉसिप
टेली टॉक
बॉक्स ऑफिस
फोटो गैलरी
वीडियो गैलरी
CLOSE

लिएंडर पेस ही नहीं, इन सेलेब्स को भी डेट कर चुकी हैं एक्ट्रेस किम शर्मा

By Bollywood halchal | Jul 16, 2021

फिल्म मोहब्बतें से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस किम शर्मा के करियर की शुरुआत ऐसी थी जो हर न्यूकमर्स का सपना होता है। अपनी पहली ही फिल्म में किम ने बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन और बादशाह शाहरुख़ खान के साथ काम किया था। किम ने अपने 10 साल के बॉलीवुड सफर में भले ही ज़्यादा फ़िल्में ना की हों, लेकिन उन्होंने सुर्खियाँ खूब बटोरी हैं। किम ने अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज़्यादा अपनी पर्सनल लाइफ के कारण सुर्खियाँ बटोरी हैं। किम ने क्रिकेटर युवराज सिंह से लेकर एक्टर हर्षवर्धन राणे तक को डेट कर चुकी हैं। हाल ही में किम और टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस के रिलेशनशिप की खबरें मीडिया में छाई हुई हैं। आइए जानते हैं कि किम शर्मा का नाम किन-किन सेलेब्स के साथ जुड़ चुका है -   

जुगल हंसराज
फिल्म मोहब्बतें की शूटिंग के दौरान किम शर्मा और जुगल हंसराज के अफेयर की खबरें खूब सुर्ख़ियों में थीं। हालाँकि, दोनों ने अपने अफेयर की खबरों को गलत ठहराया और धीरे-धीरे ये खबरें बंद हो गई। 

वीजे युधिष्ठिर
इसके बाद किम का नाम चैनल वी के वीडियो जॉकी युधिष्ठिर के साथ जुड़ने लगा। खबरों के मुताबिक दोनों का 2003 में ब्रेकअप हुआ था। 

युवराज सिंह 
वीजे युधिष्ठिर से ब्रेकअप के बाद किम को युवराज मिल गए। दोनों कई इवेंट्स में साथ नज़र आते थे और दोनों के अफेयर की चर्चा हर मीडिया प्लेटफॉर्म पर छाई रहती थी। हालाँकि, एक-दूसरे को चार साल तक डेट करने के बाद किम और युवराज का ब्रेअकप हो गया। 

कैरलॉस मेरिन 
युवराज के साथ रिश्ता खत्म होने के बाद किम ने अपने स्पैनिश बॉयफ्रेंड कैरलॉस मेरिन को डेट किया। खबरों की मानें तो दोनों ने सगाई भी कर ली थी। लेकिन शादी होने से पहले ही दोनों का रिश्ता टूट गया। 

अली पुंजानी
इसी बीच किम ने 2010 में केन्या बेस्ड बिजनेसमैन अली पुंजानी से शादी करके सभी को चौंका दिया। शादी के बाद किम केन्या चली गईं और अली की बिजनेस चेन की सीईओ भी बनीं। हालांकि, 2016 में ही दोनों का रिश्ता टूटने लगा चीजें अलग होने लगीं। इसके बाद किम वापस भारत लौट आईं। 

अर्जुन खन्ना
खबरों की मानें तो अली पुंजानी के साथ अपनी शादी के दौरान ही किम मेंसवियर डिज़ाइनर अर्जुन खन्ना को डेट करने लगी थीं। माना जाता है कि किम की वजह से ही अर्जुन और उनकी पत्नी शेफाली के रिश्ते में दरारें आने लगी थीं। 

हर्षवर्धन राणे
इसके बाद किम की मुलाकात एक्टर हर्षवर्धन राणे से हुई। किम और हर्षवर्धन की रोमांटिक फोटोज़ सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुई थीं। काफी समय तक दोनों पब्लिक इवेंट्स में भी साथ नज़र आने लगे थे। हालाँकि, 2019 में दोनों के बीच मनमुटाव होने लगे और दोनों का ब्रेअकप हो गया।     

लिएंडर पेस
हाल ही में किम शर्मा और टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस की गोवा वेकेशन की फोटोज़ सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इन तस्वीरों में दोनों गोवा के Pousada By The Beach में एंजॉय करते नज़र आ रहे हैं। दोनों को इंडस्ट्री का हॉट कपल कहा जा रहा है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.