होम
गॉसिप
टेली टॉक
बॉक्स ऑफिस
फोटो गैलरी
वीडियो गैलरी
CLOSE

Malaika Arora ने एक बार फिर अर्जुन कपूर पर लुटाया प्यार, बॉयफ्रेंड की तस्वीर शेयर कर दिया ये कैप्शन

By Bollywood halchal | May 29, 2023

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का नाम बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर कपल की लिस्ट में आता है। इस कपल के बीच कमाल की बॉन्डिंग देखने को मिलती है। वहीं सोशल मीडिया पर दोनों अक्सर एक-दूसरे के प्रति अपना प्यार जताते नजर आते हैं। बता दें कि हाल में एक बार फिर मलाइका ने सोशल मीडिया पर अपने ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में मलाइका ने एक दिलचस्प कैप्शन दिया है। 

मलाइका ने शेयर की अर्जुन की तस्वीर
रविवार को मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी से एक तस्वीर शेयर की। बता दें कि इस तस्वीर में उनके ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर अंगड़ाई लेते नजर आ रहे हैं। मलाइका ने इस तस्वारी को शेयर करते हुए 'मेरा बहुत आलसी बॉय' कैप्शन दिया। इस तस्वीर को अर्जुन और मलाइका के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। यह पहला मौका नहीं जब मलाइका यूं सरेआम अर्जुन पर अपना प्यार बरसा रही हैं। इसके पहले भी वह कई बार ऐसा कर चुकी हैं। 
 
4 साल से कर रहे डेट
बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक-दूसरे को करीब 4 साल से डेट कर रहे हैं। इससे पहले मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान से शादी की थी। लेकिन साल 2017 में दोनों का तलाक हो गया था। अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा का एक बेटा अरहान खान है। वहीं अगर अर्जुन कपूर के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो ह फिल्म 'लेडी किलर' में एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर के साथ दिखाई देंगे। वहीं मलाइका हाल ही में सिंगर गुरु रंधावा के म्यूजिक वीडियो 'तेरी की खयाल' में नजर आई थीं।

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.