होम
गॉसिप
टेली टॉक
बॉक्स ऑफिस
फोटो गैलरी
वीडियो गैलरी
CLOSE

Bollywood Gossip: ब्रेकअप की खबरों पर मलाइका ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, अर्जुन ने दिए बेस्ट विशेज

By Bollywood halchal | Oct 25, 2023

बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर कपल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अक्सर खुलेआम अपने प्यार का इजहार करते नजर आते हैं। वहीं फैंस भी इनकी जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद करते हैं। हांलाकि कई लोग इन दोनों को ट्रोल भी करते हैं। लेकिन ट्रोलर्स की परवाह किए बिना अक्सर मलाइका और अर्जुन एक-दूसरे के साथ नजर आते हैं। वहीं पिछले कुछ दिनों से अर्जुन और मलाइका के ब्रेकअप की खबरें फैली हैं। जिसके बाद एक्ट्रेस ने एक बार फिर एक इंटरव्यू के जरिए इन अफवाहों पर विराम लगाया है। 

एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि वह उस स्टेज पर हैं। जहां पर उनको जो बोलना था, वह बोल चुकी हैं। अब उन्हें किसी को भी किसी तरह की सफाई देने की जरूरत नहीं है। साल 2017 में मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान से तलाक लिया था। जिसके बाद से वह अर्जुन कपूर के साथ रिश्ते में हैं। अक्सर मलाइका और अर्जुन कपल गोल्स देते दिखाई देते हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि वह कोई खास कैरेक्टर नहीं करना चाहती हैं। 

वहीं मलाइका ने कहा कि अगर उन्हें मौका मिला तो वह कोई ऐसा कैरेक्टर प्ले करना चाहेंगी, जिसके साथ वह इंसाफ कर सकेंगी तो वह उसे जरूर करेंगी। मलाइका अरोड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही 'झलक दिखला जा 8' में बतौर डड नजर आ सकती हैं। बता दें कि 23 अक्टूबर को मलाइका अरोड़ा ने अपना 48वां जन्मदिन मनाया है। ऐसे में इस मौके पर अभिनेता अर्जुन कपूर ने दोनों की दिल को छू लेने वाली एक तस्वीर शेयर की थी। 

इस तस्वीर के साथ अर्जुन ने एक स्पेशल नोट भी शेयर किया था। इसमें एक रोमांटिक तस्वीर के साथ मलाइका के लिए प्यार भरा था। इस तस्वीर के शेयर करने के बाद यह साफ हो गया है कि मलाइका और अर्जुन के बीच सब ठीक चल रहा है। अर्जुन और मलाइका की उम्र के बीच करीब 10 साल का फासला है। लेकिन कहते हैं कि प्यार में उम्र नहीं देखी जाती है। वहीं साल 2018 के फैशन वीक में रैंप वॉक करते हुए अर्जुन कपूर के लिए मलाइका खुलेआम चियर करती नजर आई थीं। 
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.