होम
गॉसिप
टेली टॉक
बॉक्स ऑफिस
फोटो गैलरी
वीडियो गैलरी
CLOSE

Bollywood: Parineeti Chopra ने दिखाई अपनी शादी की एक झलक, वीडियो शेयर कर दिया खास मैसेज

By Bollywood halchal | Oct 02, 2023

हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा शादी के बंधन में बंधी हैं। एक्ट्रेस ने आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा संग शादी रचाई है। राघव और परिणीति ने उदयपुर के 'द लीला पैलेस' में बड़े धूमधाम के साथ शादी रचाई है। दोनों की शादी में ना सिर्फ बॉलीवुड से बल्कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, आदित्य ठाकरे और पंजाब के सीएम भगवंत मान भी शामिल हुए थे। बता दें कि एक्ट्रेस ने अपनी शादी के खास पलों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 

परिणीति ने शादी में गाया गाना
एक्ट्रेस ने अपनी शादी में पेस्टल कलर का लहंगा पहना था। वह दुल्हन के रूप में काफी ज्यादा सुंदर लग रही थीं। वीडियो में परिणीति छुप- छुपकर अपनी बारात को देख रही हैं। वहीं इस वीडियो में परिणीति और राघव की वरमाला रस्म भी दिखाई गई। वहीं एक्ट्रेस दुल्हन के रूप में काफी ज्यादा एक्साइडेट लग रही हैं। उन्होंने अपनी शादी के पलों को स्पेशल बनाने के लिए एक गाना भी गाया था। परिणीति चोपड़ा 'ओ पिया, चल चलें आ' गाना गाती नजर आ रही हैं।

एक्ट्रेस ने लिखा खास मैसेज
परिणीति ने अपनी शादी का वीडियो शेयर करते हुए एक खास मैसेज दिया है। उन्होंने लिखा, 'मेरे हसबैंड के लिए'। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने अपने पति राघव के लिए सबसे अहम गाना गाया। तुम्हारी ओर चलना, बारात से छिपना, इसके अलावा मैं और क्या कह सकती हूं... बता दें कि एक्ट्रेस परिणीति के इस वीडियो पर फैंस खूब जमकर कमेंट कर रहे हैं। फैंस ने राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की जोड़ी को खूबसूरत बताया।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.