होम
गॉसिप
टेली टॉक
बॉक्स ऑफिस
फोटो गैलरी
वीडियो गैलरी
CLOSE

Bollywood Gossip: कपिल शर्मा के शो में प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की बंदर स्टोरी, एक्ट्रेस ने रिवील किया फनी किस्सा

By Bollywood halchal | Apr 07, 2025

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। वहीं प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं और अक्सर खुद से जुड़े अपडेट्स शेयर करती रहती हैं। वहीं उनके फैंस को भी प्रियंका से जुड़े अपडेट्स का बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में फैंस एक्ट्रेस से जुड़े उन किस्सों के बारे में जानना चाहते हैं, जिसके बारे में बहुत कम ही लोग जानते होंगे। हालांकि अब एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने इसके बारे में खुद बताया है।

जानिए क्या है पीसी की बंदर स्टोरी
बता दें कि सोशल मीडिया पर कपिल शर्मा के शो का एक वीडियो मौजूद है। इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा ने खुद बताया कि कैसे एक बंदर ने उनको एक बार थप्पड़ मार दिया। दरअसल, इस क्लिप में देखा जा सकता है कि कॉमेडियन कपिल शर्मा बंदर से जुड़ा किस्सा शेयर कर रहे हैं। जिस पर प्रियंका चोपड़ा कहती हैं कि मेरी भी एक बंदर स्टोरी है।

एक्ट्रे ने खुद किया रिवील
इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा कहती हैं कि वह लखनऊ में तीसरी क्लास में थी और उनके स्कूल के पास पेड़ था। जहां पर बहुत सारे बंदर आया करते थे। पेड़ पर बैठी एक बंदरिया अपने आपको साफ कर रही थी, जोकि उनको काफी फनी लगा और वह नीचे खड़े होकर जोर-जोर से हंस रही थी। क्योंकि वह सोच रही थी कि देखो वह कैसे खुद को साफ कर रही है।

बंदर ने प्रियंका को मारा थप्पड़
इसके बाद प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि वह बंदरिया नीचे आई उसने पीसी को देखा और थप्पड़ मारकर ऊपर चली गई। प्रियंका चोपड़ा की बातें सुनकर सभी हंसने लगे। बता दें कि कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में अक्सर सेलेब्स खुद से जुड़े किस्से रिवील कर देते हैं। वहीं एक्ट्रेस पीसी की बात करें, तो वह इन दिनों अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.