बॉलीवुड एक्ट्रेस शमिता शेट्टी इन दिनों चर्चा में हैं। 02 फरवरी को एक्ट्रेस शमिता शेट्टी अपनी बहन और एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और जीजा राज कुंद्रा के साथ अपना बर्थडे मनाया। जिसका फोटो एक्ट्रेस ने इंस्टा हैंडल पर शेयर किया है। जैसे ही शमिता ने फोटो शेयर किया वह काफी वायरल हो गया। इस फोटो में शिल्पा और राज के अलावा एक और आदमी था, जिसने सबकी निगाहें अपनी ओर खींच लिया। दरअसल, इस तस्वीर में शमिता के साथ बिजनेसमैन दीपेश नजर आ रहे थे। जिसके बाद लोग सोचने लगे थे कि शायद शमिता शेट्टी का बिजनेसमैन दीपेश के साथ अफेयर चल रहा है। लेकिन अब शमिता ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी।
एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
शमिता शेट्टी ने अपनी अफेयर की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है। शमिता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टोरी शेयर की है। इसमें उन्होंने लिखा, 'अकेली और शांत, सच्ची दोस्ती को गलत तरीके से समझने वाले रूढ़िवादी बनना बंद करो। यह बकवास है।' एक्ट्रेन ने इस पोस्ट को 04 फरवरी को शेयर किया है। दरअसल, शमिता ने 02 फरवरी को अपना 47वां जन्मदिन मनाया है। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा पर बर्थडे की फोटो शेयर की थी। जिसके बाद से उनके अफेयर की खबरें सामने आने लगी थीं। लेकिन अब एक्ट्रेस शमिता शेट्टी ने अपने अफेयर को पूरी तरह से बकवास बताया है।
शेयर किया था फोटो
हाल ही में शमिता शेट्टी ने अपना बर्थडे मनाया है, जिसका फोटो उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। वहीं शमिता ने दीपेश की पोस्ट पर कमेंट में Awwww लिखा था। साथ ही में उन्होंने रेड हार्ड इमोजी भी लगाई थी। इस पोस्ट के बाद से यह सवाल उठने लगे थे कि क्या शमिता और बिजनेसमैन दीपेश का अफेयर चल रहा है। लेकिन आज शमिता ने अपने इंस्टा हैंडल पर स्टोरी लगाकर इन अफवाहों पर विराम लगा दिया।