होम
गॉसिप
टेली टॉक
बॉक्स ऑफिस
फोटो गैलरी
वीडियो गैलरी
CLOSE

Year Ender 2023: साल 2023 में इन स्टार्स ने शादी कर शुरू की नई जिंदगी, स्वरा भास्कर को किया गया था ट्रोल

By Bollywood halchal | Dec 20, 2023

बॉलीवुड के लिए साल 2023 काफी खास रहा। जहां बॉलीवुड की बॉक्स ऑफिस पर दमदार वापसी हुई तो वहीं कई फिल्मों के साथ स्टार्स के लिए भी यह साल खुशियां लेकर आया। साल 2023 में बॉलीवुड के कई स्टार्स ने शादी की। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको उन स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने इस साल शादी कर नई जिंदगी की शुरूआत की। इस लिस्ट में कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा से लेकर स्वरा भास्कर और फहद अहमद तक का नाम शामिल है। 

स्वरा भास्कर-फहद अहमद
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने 16 फरवरी को अपने बॉयफ्रेंड फहद अहमद से शादी की। हांलाकि इस कपल को शादी के बाद खूब ट्रोल किया गया था।

रणदीप हुडा-लिन लैशराम
रणदीप हुड्डा ने अपनी गर्लफ्रेंड लिन लैशराम से 29 नवंबर को शादी की। रणदीप और लिन की शादी सादगी के कारण काफी चर्चा में रही।

आशीष विद्यार्थी-रुपाली बरुआ
साल 2023 में जो शादी सबसे ज्यादा चर्चा में रही है, वह आशीष विद्यार्थी और रुपाली बरुआ की शादी थी। आशीष विद्यार्थी ने दूसरी बार शादी रचाई है। उन्होंने 61 साल की उम्र में दूसरी शादी की।

केएल राहुल-अथिया शेट्टी
बॉलीवुड एक्ट्रेस के अथिया शेट्टी ने क्रिकेटर केएल राहुल संग 23 जनवरी को शादी रचाई थी। शादी से पहले इस कपल का अफेयर खूब सुर्खियां बटोरता था।

सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी
बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने 7 फरवरी को शादी की थी। वहीं फैंस भी इस कपल की शादी का काफी समय से इंतजार कर रहे थे।

कुणाल ठाकुर-मुक्ति मोहन
एक्टर कुणाल ठाकुर और मुक्ति मोहन ने 10 दिसंबर को शादी की है। मुक्ति और कुणाल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।

अभिषेक पाठक-शिवालिका ओबेरॉय
फिल्म डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने शिवालिका ओबेरॉय संग गोवा में सात फेरे लिए थे। शिवालिका और अभिषेक को कपल के तौर पर फैंस काफी ज्यादा पसंद करते थे।

राघव चड्ढा-परिणीति चोपड़ा
बता दें कि 24 सिंतबर को बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने आप सांसद राघव चड्ढा संग शादी रचाई थी। परिणीति और राघव की शादी उदयपुर के लीला पैसेल में हुई थी।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.