होम
गॉसिप
टेली टॉक
बॉक्स ऑफिस
फोटो गैलरी
वीडियो गैलरी
CLOSE

Bollywood Stars: एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के चलते उजड़ा इन एक्ट्रेस का घर, लिस्ट में शामिल हैं इनके नाम

By Bollywood halchal | Aug 24, 2023

बॉलीवुड के स्टार्स अपनी फिल्मों के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी किसी के लव अफेयर को लेकर खबरें सामने आती हैं, तो कभी किसी स्टार के ब्रेकअप भी खबरें सुर्खियों में रहती हैं। इसके अलावा बॉलीवुड के कई ऐसे स्टार्स भी हैं, जिनके शादी के बाद भी अफेयर रहे और यह इन अफेयर ने काफी लाइमलाइट भी बटोरी। आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन पर शादी के बाद एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप लगे थे।

दीपिका कक्कड़
टेलीविजन की जानी-मानी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ पर भी एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगा था। खबरों की मानें तो एक्ट्रेस दीपिक की शोएब इब्राहिम से साल 2011 में हुई थी। जबकि दीपिका पहले से ही शादीशुदा थीं। लेकिन फिर साल 2011 में एक्ट्रेस का उनके पति रौनक संग तलाक हो गया था।

सारा खान
बता दें कि टीवी एक्ट्रेस सारा खान पर भी एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगा था। एक्ट्रेस ने शो 'लॉकअप' में पार्टिसिपेट किया था। इस दौरान एक्ट्रेस पर अली मर्चेंट संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगा था।

निशा रावल
आपको जानकर हैरानी होगी कि अभिनेत्री निशा रावल पर भी एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप लग चुका है। उनके पति करण मेहरा ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनका अफेयर मुंह बोले भाई रितेश सेतिया के साथ था।

काम्या पंजाबी
एक्ट्रेस काम्या पंजाबी पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप उनके एक्स पति बंटी नेगी ने लगाए थे। उनके पति ने कहा था कि उनका अफेयर निमाई बाली के साथ है। हालांकि एक्ट्रेस काम्या ने इसे झूठा करार दिया था।

पूनम ढिल्लो
पूनम ढिल्लो का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। एक्ट्रेस ने बताया था कि उन्होंने अपने पति को सबक सिखाने के लिए  एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का किया था। इस वजह से एक्ट्रेस काफी सुर्खियों में आ गई थीं।

मलाइका अरोड़ा
बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। पति अरबाज खान से तलाक लेने से पहले अर्जुन कपूर संग उनकी काफी नजदीकियां बढ़ गई थीं। अर्जुन कपूर के संग मलाइका की बढ़ती नजदीकियां अक्सर सुर्खियां बटोरती हैं। कई बार इनके रिश्ते को जमकर ट्रोल किया जाता है। तो वहीं कई लोग उनके रिश्ते को काफी ज्यादा पसंद करते हैं। 
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.