होम
गॉसिप
टेली टॉक
बॉक्स ऑफिस
फोटो गैलरी
वीडियो गैलरी
CLOSE

ब्रेकअप के बाद टाइगर और दिशा में फिर हुआ पैचअप? कई इवेंट में साथ नजर आया कपल

By Bollywood halchal | Jul 03, 2023

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। न सिर्फ अपने काम और लुक्स बल्कि वह पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ से अफेयर से लेकर ब्रेकअप तक की भी सुर्खियों में रहा था। लेकिन हाल ही में इस एक्स कपल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में टाइगर और दिशा एक साथ दिखाई दे रहे हैं। 

एक साथ स्पॉट हुए दिशा और टाइगर
जब बॉलीवुड के इस कपल के ब्रेकअप की खबरे सामने आई थीं। तो फैंस का दिल टूट गया था। लेकिन ब्रेकअप के बाद दोनों का यह वीडियो देख फैंस काफी खुश हैं। बता दें कि टाइगर और दिशा एक के बाद एक वीडियो में साथ नजर आ रहे हैं। हाल फिलहाल दोनों को दिल्ली में आयोजित MFN इवेंट में एक साथ देखा गया। इस इवेंट में दिशा और टाइगर के अलावा उनकी बहन कृष्णा श्रॉफ भी मौजूद थीं। 

इस फिल्म में नजर आएंगे टाइगर श्रॉफ
इसके अलावा टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था। इस वीडियो में दोनों एक प्लेन में दिखाई दिए थे और साथ ही यह दोनों मुंबई भी वापस लौटे थे। जिसके बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि यह कपल फिर से एक साथ आ रहा है। वहीं अगर टाइगर के फ्रंट वर्क की बात करें तो वह अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म से जुड़े कई अपडेट्स सामने आ चुके हैं।

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.