होम
गॉसिप
टेली टॉक
बॉक्स ऑफिस
फोटो गैलरी
वीडियो गैलरी
CLOSE

Khatron Ke Khiladi: केपटाउन में शूटिंग के दौरान बुरी तरह घायल हुईं एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा

By Bollywood halchal | May 20, 2023

टीवी सीरियल 'गुम हैं किसी के प्यार में' फेम ऐश्वर्या शर्मा इन दिनों रोहित शेट्टी के एडवेंचर्स रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 13 का हिस्सा है। वह साउथ अफ्रीका में शूटिंग में बिजी है। बता दें कि ऐश्वर्या शर्मा 'गुम हैं किसी के प्यार में' पत्रलेखा के किरदार में नजर आई थीं। इस सीरियल में उन्होंने निगेटिव किरदार निभाया था। जिसे काफी पसंद किया गया था। हाल ही में उन्होंने इस सीरियल को छोड़ दिया था। जिसके बाद वह साउथ अफ्रीका में खतरों के खिलाड़ी 13 की शूटिंग कर रही हैं। 

एक्ट्रेश ने शेयर की तस्वीर
रोहित शेट्टी के इस शो में खिलाड़ियों से मुश्किल टॉस्क करवाए जाते हैं। टीवी रियलिटी शो का 13वां सीजन जल्दी ही कलर्स चैनल पर प्रसारित होगा। इस शो में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़े केपटाउन में शूटिंग कर रहे हैं। यहीं पर अदाकारा ऐश्वर्या शर्मा बुरी तरह से चोटिल हो गई हैं। बता दें कि एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है। जिसमें उनके बाजुओं में चोट नजर आ रही है। एक्ट्रेस ने मिरर सेल्फी लेते हुए अपने फैंस को अपने चोटिल होने की जानकारी दी है। एक्ट्रेस की फोटो में चोट वाला हिस्सा गहरा पर्पल नजर आ रहा है। 

फैंस ने भेंजी शुभकामनाएं
इस तस्वीर के सामने आते ही उनके फैंस एक्ट्रेस को जल्दी ठीक होने की शुभकामनाएं भेज रहे हैं। बता दें कि टीवी रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी जल्द ही प्रसारित होने वाला है। जुलाई के मध्य में मेकर्स इस शो को प्रसारित करने की तैयारी में जुटे हुए हैं। इस बार करीब 14 सितारों ने इस शो में हिस्सा लिया है। जिसमें बिग बॉस फेम शिव ठाकरे, अर्चना गौतम भी हिस्सा ले रही है। वहीं इसके अलावा अंजुम फकीह और रूही चतुर्वेदी जैसे सितारे भी इसकी शूटिंग में जुटे हुए हैं।

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.