होम
गॉसिप
टेली टॉक
बॉक्स ऑफिस
फोटो गैलरी
वीडियो गैलरी
CLOSE

The Great Indian Kapil Show: कपिल शो में हंसने के लिए इतने लाख चार्ज करती हैं अर्चना पूरन सिंह

By Bollywood halchal | Jun 11, 2024

टीवी इंडस्ट्री के फेमस कॉमेडियन कपिल शर्मा कई सालों से लोगों को हंसाने का काम कर रहे हैं। कई सालों तक टीवी पर लोगों को गुदगुदाने के बाद अब कपिल ने OTT पर एंट्री मारी है। नेटफ्लिक्स पर कपिल शर्मा का शो शुरू हो चुका है। इस शो में कई नामचीन सितारे नजर आ चुके हैं। हालांकि कपिल के शो की टीम और जज हमेशा सेम होते हैं। कपिल के शो में कोई दिखे या न दिखे लेकिन जज की कुर्सी पर बैठी अर्चना पूरन सिंह जरूर दिखती हैं। अक्सर कपिल अर्चना पर भी जोक सुनाते हैं। साथ ही उनको कुर्सी पर बैठने के लिए ताने भी मारते हैं। लेकिन वह कपिल शो में जरूर नजर आती हैं।

कॉमेडी शो से पहले अर्चना पूरन सिंह कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने फिल्मों में काम करके अपनी एक अलग पहचान बनाई है। आज भी लोगों को अर्चना की एक्टिंग बहुत पसंद आती है। इसके अलावा उन्होंने कई शोज में भी काम कर लोकप्रियता हासिल की है। फिलहाल अर्चना पूरन सिंह द ग्रेट इंडियन कपिल शो में नजर आ रही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अर्चना पूरन सिंह को सिर्फ कुर्सी पर बैठने और हंसने के लिए कितनी फीस मिलती है।

इतनी फीस लेती हैं अर्चना
एक रिपोर्ट के अनुसार, द ग्रेट इंडियन कपिल शो के एक एपिसोड के लिए अर्चना पूरन सिंह 10 लाख रुपए चार्ज करती हैं। इस हिसाब से देखा जाए, तो वह अब तक इस शो से 8 करोड़ रुपए कमा चुकी हैं। बता दें कि अर्चना की पॉपुलैरिटी की वजह से ही उन्हें इतनी फीस मिलती है।

कपिल शर्मा शो में पहले नवजोत सिंह सिद्धू उस कुर्सी पर बैठते थे, लेकिन साल 2019 में सिद्धू के जाने के बाद अर्चना की शो में एंट्री हुई। इसके बाद वह भी कपिल शर्मा की टीम का एक हिस्सा बन गईं। अर्चना पूरन सिंह कपिल की टीम के साथ हर जगह नजर आती हैं।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.