होम
गॉसिप
टेली टॉक
बॉक्स ऑफिस
फोटो गैलरी
वीडियो गैलरी
CLOSE

Bigg Boss 18: बिग बॉस की इस कंटेस्टेंट ने 15 साल की उम्र में जीता था ब्यूटी पेजेंट, अविनाश मिश्रा संग जमती है जोड़ी

By Bollywood halchal | Oct 18, 2024

इन दिनों कलर्स टीवी पर फेमस रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' प्रसारित हो रहा है। शो ने करीब 2 हफ्तों में लोगों का ध्यान खींच लिया है। वहीं लोगों ने घर में कैद कंटेस्टेंट्स को भी वोट करना शुरूकर दिया है। इस बार भी बिग बॉस के घर में टीवी समेत फिल्मी सितारों के साथ सोशल मीडिया सेंसेशन वाले कंटेस्टेंट्स दिख रहे हैं। वहीं इस सीजन में कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल अभिनेत्री ईशा सिंह भी अपने गेम से लोगों का दिल जीत रही हैं।

बीते एक एपिसोड में शो के कंटेस्टेंट अविनाश मिश्रा के एलिमिनेशन पर ईशा सिंह खूब रोई थीं। ईशा एक टीवी एक्ट्रेस हैं और वह दर्जनभर से अधिक सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। इसके साथ ही अभिनेत्री ईशा सिंह ब्यूटी पेजेंट भी रह चुकी हैं। साल 2013-14 में ईशा सिंह को मिस टीन मध्य प्रदेश के तौर पर सम्मानित किया जा चुका है।

फिल्मी सफर
ईशा सिंह इन दिनों बिग बॉस के घर में कैद हैं। वह सिर्फ 26 साल की हैं और कई सुपरहिट सीरियल में काम कर चुकी हैं। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 24 नवंबर 1998 को ईशा सिंह का जन्म हुआ था। वह बचपन से ही ग्लैमर की दुनिया की ओर आकर्षित रही हैं। उन्होंने महज 15 साल ही उम्र में मिस टीन मध्य प्रदेश का खिताब अपने नाम किया था। फिर वह किस्मत आजमाने के लिए सपनों की नगरी मुंबई चली आईं। यहां पर एक्ट्रेस ने काम पाने के लिए स्ट्रगल किया और आज उनको नेम-फेम दोनों मिल चुके हैं।

पहला सीरियल
बता दें कि साल 2015 में शुरू हुए सीरियल 'इश्क का रंग सफेद' से अभिनेत्री ईशा ने अपने करियर की शुरूआत की थी। इस शो में अभिनेत्री को खूब पसंद किया गया था। वहीं इसके बाद ईशा सिंह ने एक था राजा एक थी रानी, सिर्फ तुम, इश्क शुभानअल्लाह और कुंडली भाग्य जैसे सुपरहिट शो में काम किया। अब तक अभिनेत्री 12 से ज्यादा टीवी शो में काम कर चुकी हैं। वहीं वह सोशल मीडिया पर भी काफी फेमस हैं। अभिनेत्री को 1 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। इन दिनों ईशा सिंह बिग बॉस 18 में नजर आ रही हैं।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.