टीवी की फेमस एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जन्नत जुबैर और फैसल खान यानी की मिस्टर फैजू अक्सर चर्चा में रहते हैं। वहीं माना जाता है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि ऑफिशियली दोनों ने अपने रिश्तो को कोई नाम नहीं दिया गया था। लेकिन अक्सर दोनों साथ में नजर आते थे। बता दें कि कुकिंग रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ' की प्रेस कॉन्फ्रेंस में जन्नत जुबैर ने फैसल शेख को भाई मानने से इंकार कर दिया। उन्होंने बताया कि दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं। लेकिन दोनों की केमिस्ट्री अलग ही कहानी बयां करती हैं। वहीं अब माना जा रहा है कि लोगों का यह फेवरेट कपल एक-दूसरे से अलग हो चुका है।
जन्नत जुबैर और फैजू दोनों ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है। सबसे पहले जन्नत की ओर से फैजू को अनफॉलो कर दिया गया है। तो वहीं फैजू ने भी जन्नत को अनफॉलो कर दिया है। अब उनके फैंस यह अंदाजा लगा रहे हैं कि जन्नत और फैजू का ब्रेकअप हो गया है। जन्नत जुबैर ने फैजू को अनफॉलो करने के बाद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में फैजू शेख ने लिखा है कि जो हुआ उसको हमें स्वीकार करना चाहिए। जो हो चुका है उसको जाने देना चाहिए और जो होगा उस पर हमको विश्वास रखना चाहिए।
फैंस हुए परेशान
जन्नत जुबैर की इस पोस्ट के नीचे फैंस कमेंट कर फैजू के साथ उनके रिश्ते को लेकर सवाल कर रहे हैं। तो वहीं कुछ सोश मीडिया यूजर फैजू और जन्नत सलाह दे रहे हैं कि वह दोनों आपस में बात करें। क्योंकि बातचीत से उनको अपनी समस्या का समाधान मिल जाएगा। तो वहीं कुछ लोग इसे सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं। फैंस का मानना है कि किसी ब्रांड या प्रमोशन के चलते इन दोनों ने एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। जबकि सेलिब्रिटी मास्टरशेफ की होस्ट फराह खान ने मजाक में फैजू से कहा था कि वह इस साल उनकी शादी कराने वाली हैं और फिर फैजू को जन्नत की सैर कराएंगी। तब फैलस शेख शर्म से लाल हो गए थे।