होम
गॉसिप
टेली टॉक
बॉक्स ऑफिस
फोटो गैलरी
वीडियो गैलरी
CLOSE

TV Industry: जैस्मिन भसीन की कॉर्निया में हुई दिक्कत, लेंस लगाते ही दिखना हुआ बंद

By Bollywood halchal | Jul 22, 2024

जैस्मिन भसीन टीवी इंडस्ट्री की एक पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। वहीं सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग भी है। जैस्मिन भसीन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस को डेली रूटीन से अपडेट रखती हैं। अब जैस्मिन भसीन ने अपने फैंस के साथ एक बैड न्यूज शेयर की है। दरअसल, एक्ट्रेस की कॉर्निया खराब हो गई है। जिस कारण उनको देखने में काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

पहली बार एक्ट्रेस को यह समस्या 17 जुलाई को हुई थी। जब जैस्मिन भसीन किसी इवेंट में जाने की तैयारी कर रही थीं। इसी दौरान एक्ट्रेस की आंखों में लेंस लगाए गए। जिसके बाद उनकी आंखों में तेज दर्द होने लगा और उनको कुछ दिखाई भी नहीं दे रहा था। लेकिन एक्ट्रेस ने खुद को किसी तरह संभाल कर इंवेस में शिरकत की। इवेंट अडेंट करने के बाद जैस्मिन भसीन डॉक्टर के पास गईं और अपनी समस्या बताई। 

क्या बोलीं जैस्मिन
जैस्मिन भसीन ने अपना अनुभव शेयर करते हुए बताया कि वह 17 जुलाई को एक इवेंट में शामिल होने के लिए दिल्ली गई थीं। जिसके बाद वह इवेंट के लिए तैयार हो रही थीं। एक्ट्रेस ने बताया कि उनको लेंस के साथ क्या दिक्कत हो गई, जब उन्होंने लेंस लगाया तो उनकी आंखों में दर्द होने लगा और दर्द बढ़ता गया।
 
वह फौरन डॉक्टर के पास जाना चाहती थीं, लेकिन वर्क कमिटमेंट्स के कारण उन्होंने इवेंट खत्म किया और डॉक्टर के पास जाना सही समझा। जैस्मिन ने बताया कि उन्होंने सनग्लासेस पहने और उनकी टीम ने एक्ट्रेस की मदद की। वहीं एक समय के बाद वह कुछ भी नहीं देख पा रही थीं।

जानिए क्या बोले डॉक्टर
एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन ने बताया कि कॉर्निया में दिक्कत होने के बाद वह आई स्पेशिलिस्ट के पास पहुंची और उनको बताया कि उनकी कॉर्निया डैमेज हो गई हैं। जिसके बाद डॉक्टर्स ने जैस्मिन की आंखों में बैंडेज लगा दिए। वहीं अगले दिन मुंबई में उनका इलाज जारी रहा। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें अभी भी बहुत दर्द हो रहा है।
 
वहीं डॉक्टर्स ने बताया कि उनको पूरी तरह से ठीक होने में 4-5 दिनों का समय लगेगा। तब तक जैस्मिन को अपनी आंखों का अच्छे से ध्यान रखना है। जैस्मिन ने बताया कि न तो वह सही से देख पा रही हैं औऱ न सो पा रही हैं। जैस्मिन भसीन ने बताया कि कुछ दिनों बाद वह फिर से काम पर वापिस आ जाएंगी।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.