होम
गॉसिप
टेली टॉक
बॉक्स ऑफिस
फोटो गैलरी
वीडियो गैलरी
CLOSE

Bigg Boss OTT 2: सलमान खान के शो में जेड हदीद और आकांक्षा पुरी के बीच शुरू हुआ नैन-मटक्का, जानिए क्या बोले दर्शक

By Bollywood halchal | Jun 22, 2023

सलमान खान के शो 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' इन दिनों अपने कंटेस्टेंट को लेकर सुर्खियों में बना हुआ है। हाल-फिलहास कंटेस्टेंट एक-दूसरे से आगे जाने की होड़ में जुटे हुए हैं। वहीं दर्शक भी इस बार 24 घंटे घर पर और कंटेस्टेंट पर अपनी नजरें जमाए हुए हैं। बिग ब़ॉस के अन्य सीजन की तरह ही इस सीजन में भी कुछ कंटेस्टेंट के बीच लव एंगल बनना शुरू हो गया है। वहीं दर्शकों का भी ऐसा मानना है कि शो में आगे बढ़ने के लिए 'बिग बॉस ओटीटी 2' के कुछ कंटेस्टेंट्स लव एंगल का सहारा ले रहे हैं। फिलहाल इस लिस्ट में सबसे पहला नाम एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी और जेड हदीद का है।

एक्ट्रेस आकांक्षी पुरी के घर में जाने के बाद जेड हदीद को उनके पीछे-पीछे देखा जा सकता है। वहीं दोनों एक-दूसरे की तारीफ करते नजर आए। दिन बीतने के साथ ही दोनों के बीच की बॉन्डिंग भी गहरी होती जा रही है। शो में कई बार जेड हदीद एक्ट्रेस के साथ फ्लर्ट करते हुए देखे गए हैं। वहीं वह एक्ट्रेस के हर काम में उनकी मदद करते हैं। शुरूआत में तो आकांक्षी पुरी ने इस पर अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। लेकिन अब दोनों तरफ से जमकर प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

दर्शकों ने दिया ऐसा रिएक्शन
आकांक्षा और जेड बर्तन धोने के समय एक-दूसरे के साथ दिखाई दिए। इस दौरान दोनों एक-दूसरे की तारीफ की। इस पर बिग बॉस के दर्शकों ने आकांक्षा और जेड के बीच शुरू हो रहे लव एंगल को 'बर्तन एक प्रेम कथा' का नाम दिया। वहीं अन्य ने आकांक्षा को जेड के साथ देख सिंगर मीका पाजी को याद किया। बता दें कि 'मीका के स्वयंवर' में एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी ने भी हिस्सा लिया था। वहीं मीका ने भी एक्ट्रेस को माला पहनाई थी। बताया जा रहा था कि दोनों जल्द ही शादी करेंगे। लेकिन फिलहाल ऐसा नहीं हुआ। 

बन सकता है लव ट्राएंगल
'बिग बॉस ओटीटी 2' में लव ट्राएंगल बनने की शुरूआत हो गई है। दरअसल, बिहार की रहने वाली और सोशल मीडिया क्वीन मनीषा रानी को कई बार जेड हदीद के साथ फ्लर्ट करते देखा जा चुका है। मनीषा ने जेड से कहा था कि वह उनकी दुनिया हैं।

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.