होम
गॉसिप
टेली टॉक
बॉक्स ऑफिस
फोटो गैलरी
वीडियो गैलरी
CLOSE

Rakhi Sawant Umrah: पति आदिल संग विवादों में घिरी राखी सावंत पहला 'उमराह' करने निकली, हिजाब में नजर आईं एक्ट्रेस

By Bollywood halchal | Aug 25, 2023

कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत एक बार फिर सुर्खियों में बनी हुई है। उनके पति आदिल खान दुर्रानी से अचानक निकाह और जेल भिजवाने के लिए बाद अब उनपर गंभीर आरोप लग रहे हैं। राखी सावंत के खिलाफ उनके पति आदिल खान और उनके जिगरी यार भी बयानबाजी कर रहे हैं। इन सब के बीच अब राखी सावंत अपने पहले उमराह के लिए मुंबई से रवाना हो गई हैं। आज यानी की 25 अगस्त की सुबह राखी सावंत अपना पहला उमराह करने के लिए मुंबई से रवाना हो चुकी है। 

उमराह के लिए रवाना हुई राखी
बता दें कि बिग बॉस फेम राखी सावंत ने फ्लाइट से एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में राखी प्रिंटेड फुल स्लीव्स लॉन्ग ड्रेस के साथ हिजाब और काला चश्मा लगाए देखी जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि वह खुद को काफी खुशनसीब मानती हैं कि उनका बुलावा आया है। वह बहुत खुश हैं और आप सभी अपनी दुआओं में मुझे याद रखिए। राखी ने कहा कि वह भी सबके लिए दुआ करेंगी। पिछले साल मई महीने में राखी ने आदिल संग गुपचुप निकाह किया था। 

इस्लाम धर्म किया था कुबूल
निकाह की जानकारी एक्ट्रेस ने करीब 7 महीने बाद जनवरी 2023 में दिया था। इस दौरान उन्होंने खुलासा किया था कि आदिल से निकाह करने के लिए राखी ने इस्लाम धर्म कुबूल कर लिया है। अब उनका नया नाम फातिमा है। शादी के कुछ समय बाद ही एक्ट्रेस ने अपने पति के खिलाफ मारपीट समेत कई गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज की थी। इन आरोपों के बाद आदिल को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं मैसूर की एक ईरानी लड़की द्वारा भी आदिल पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया। इन सबके कारण आदिल को 6 महीने की जेल हुई थी।

राखी पर आदिल ने किया पलटवार
बता दें कि आदिल के जेल से रिहा होने के बाद उन्होंने राखी सावंत पर आरोपों की बारिश कर दी है। आदिल ने कहा कि राखी ने उनको फंसा दिया है। आदिल ने कहा कि राखी ने पहले रितेश से शादी की थी। इसके बाद उनसे निकाह किया। इसके अलावा आदिल ने राखी पर टॉर्चर करने का भी आरोप लगाया था। उन्होंने राखी के खिलाफ एक्शन लेने की धमकी दी है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.