होम
गॉसिप
टेली टॉक
बॉक्स ऑफिस
फोटो गैलरी
वीडियो गैलरी
CLOSE

Entertainment: श्वेता तिवारी ने बार-बार शादियां टूटने पर दिया बड़ा बयान, बताया कैसे करती हैं डील

By Bollywood halchal | Jul 10, 2024

श्वेता तिवारी टीवी इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं। वह अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। वहीं एक्ट्रेस श्वेता तिवारी भी अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करने से नहीं चूकती हैं और हर मामले में अपना पक्ष बेबाकी से रखती हैं। एक बार फिर श्वेता तिवारी अपनी असफल शादियों को लेकर चर्चा में आ गई हैं। वहीं एक्ट्रेस को उनके रिलेशनशिप और रिश्तों की असफलता पर बात की।
 
इसके लिए एक्ट्रेस को कई बार ताने भी सुनने को मिले हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि अब उनका क्या नजरिया है और उन्होंने कैसे ब्रेकअप से डील किया। श्वेता का कहना है कि जिन लोगों ने भी उनको छोड़ा था, वह आज पछता रहे हैं। साथ ही शुरूआत में रिश्ता टूटने से परेशान होने वाली एक्ट्रेस श्वेता इन सब चीजों से बाहर निकल चुकी हैं।

ऐसे डील करती हैं श्वेता तिवारी
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करते हुए कहा कि जब पहली बार आपको धोखा मिलता है, तो यह आपको काफी ज्यादा परेशान कर देता है। आप रोते हैं, परेशान होते हैं और सोचते हैं कि भगवान मेरे साथ ऐसा क्यों हो रहा है। आप उन चीजों को फिक्स करने का हर संभव प्रयास करते हैं। लेकिन जब दूसरी बार ऐसा होता है, तो आपको यह एहसास होता है कि दुख कभी मिलना बंद नहीं होंगे और जिंदगी ऐसे ही चलती रहेगी।

वहीं जब आपको तीसरी बार फिर धोखा मिलता है, तो आपको उतना बुरा नहीं लगता है, जितना कि पहली बार लगता है। एक्ट्रेस ने बताया कि अब उन्हें कोई धोखा देता है या दुखी करता है, तो वह उससे नाराज नहीं होती है और न ही शिकायत करती हैं। बस वह खुद को उस इंसान से दूर कर लेती हैं। 

बाद में होता है एहसास
बकौल, एक्ट्रेस अब वह पहले से काफी ज्यादा स्ट्रॉग हो गई हैं और इन चीजों से कैसे निपटना है यह सीख चुकी हैं। श्वेता तिवारी ने बताया कि उन्होंने देखा है कि जिन लोगों को छोड़कर वह आगे बढ़ी हैं, वह अब पछता रहे हैं। एक्ट्रेस के फ्रंटवर्क की बात करें, तो श्वेता तिवारी को रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' में देखा जाएगा। इस फिल्म में अजय देवगन, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर, अर्जुन कपूर, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह जैसे कई स्टार नजर आएंगे। एक्ट्रेस आखिरी बार रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' में नजर आई थीं।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.