होम
गॉसिप
टेली टॉक
बॉक्स ऑफिस
फोटो गैलरी
वीडियो गैलरी
CLOSE

Rubina Dilaik Kids Room: इन दिनों प्रेग्नेंसी पीरियड को इंज्वॉय कर रहीं रुबीना दिलैक, फैंस के साथ शेयर की बेबीरूम की झलक

By Bollywood halchal | Dec 04, 2023

टेलीविजन इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने 'छोटी बहू' जैसे कई टीवी सीरियल का हिस्सा बनकर फैंस के दिलों में खास जगह बनाई है। आज भी बहुत सारे लोग उनको रुबीना नहीं बल्कि छोटी बहू सीरियल के किरदार देविका के नाम से जानते हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ कनेक्ट रहती हैं। वहीं हाल ही में रुबीना दिलैक ने फैंस के साथ एक गुड न्यूज शेयर की थी। एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि वह जल्द ही मां बनने वाली हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने होने वाले बच्चों के बेबी रूम की एक झलक अपने फैंस के साथ शेयर की है।

एक्ट्रेस ने शेयर किया वीडियो
एक्ट्रेस रुबीना ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर बेबी रूम का एक खूबसूरत सा वीडियो शेयर की है। जहां रुबीना अपने बच्चों का वेलकम करने वाली हैं। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस ट्वीन्स को जन्म दे सकती हैं। ऐसे में बच्चों के रूम में एक्ट्रेस ने सफेद रंग से बुने मेकरम का झूला तैयार रखा है। रूम में छोटी सी कॉट के साख दो सॉफ्ट पिलो और एक बेहद क्यूट पेंग्विन रखा है। बेबीज का सामान अरेंज करने के लिए खूबसूरत चेस्ट ऑफ ड्रॉअर और एक दीवान सेट हैं। दीवान सेट को नीले और सफेद रंग से सजाया गया है। इस रूम में बच्चों के कंफर्ट का पूरा ख्याल रखा गया है।

बेहद खूबसूरत है बच्चों का कमरा
रुबीना और उनके पति अभिनव ने बच्चों के कमरों की दीवार पर भी अच्छे से ध्यान दिया है। दीवारों पर हल्का रंग किया गया है और खास तरीके से सजाया गया है। दीवार पर एक पेड़ बना हुआ है, जिस पर चिड़ियों के आशियाने के साथ गिलहरी आदि बनी है। वहीं अन्य एनिमल्स भी बने हुए हैं। बेबीज के लिए तैयार किए गए इस खूबसूरत रूम की झलक देखने के बाद फैंस लगातार एक्ट्रेस को ट्विन्स के लिए बधाई दे रहे हैं।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.