होम
गॉसिप
टेली टॉक
बॉक्स ऑफिस
फोटो गैलरी
वीडियो गैलरी
CLOSE

Khatron Ke Khiladi 13: आखिरी दिन रोहित शेट्टी के पैरों में गिरे ये कंटेस्टेंट, इस दिन से टीवी पर दस्तक देगा शो

By Bollywood halchal | Jul 04, 2023

रोहित शेट्टी का धमाकेदार शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' टीवी पर अपनी दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। बता दें कि पिछले काफी समय से खतरों के खिलाड़ी 13 की शूटिंग केपटाउन में चल रही थी। हालांकि अब इसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है। वहीं रोहित शेट्टी समेत शो में हिस्सा लेने वाले सभी कंटेस्टेंट घर लौटने की तैयारी में है। इससे पहले कंटेस्टेंट ने आखिरी दिन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जहां कई कंटेस्टेंट शो के होस्ट रोहित शेट्टी की तारीफ करते नजर आए तो वहीं कुछ दोस्तों संग मस्ती करते नजर आए। सभी खिलाड़ियों ने भारी मन से 'खतरों के खिलाड़ी 13' को अलिवदा कहा। 

ऐश्वर्या ने रोहित को लगाया गले
ऐश्वर्या शर्मा ने 'खतरों के खिलाड़ी 13' के आखिरी दिन शो के होस्ट रोहित शेट्टी को गले लगाई दिखीं। वहीं एक्ट्रेस ने रोहित की ताऱीफ में कहा कि वह उस शख्स को अलविदा कह रही हैं, जो उनकी प्रेरणा है और उनकी मजबूती बन गए। एक्ट्रेस ने रोहित शेट्टी का शुक्रिया अदा किया।

रोहित शेट्टी के पैरों में गिरे ये कंटेस्टेंट
शिव ठाकरे, अर्जित तनेजा और शीजान खान ने 'खतरों के खिलाड़ी 13' के सेट पर मस्ती करने का एक भी मौका नहीं गंवाया। वहीं शीजान ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें यह तीनों कंटेस्टेंट रोहित शेट्टी के पैरों में गिरे दिखे।

अर्चना ने जताया आभार
बता दें कि बिग बॉस 16 फेम अर्चना गौतम ने भी इस शो में हिस्सा लिया था। अर्चना ने 'खतरों के खिलाड़ी 13' में भी अपने डर को हराती दिखीं। वहीं आखिरी दिन उन्होंने रोहित शेट्टी संग फोटो शेयर करते हुए कहा कि उन्हें रोहित शेट्टी के साथ काम करके काफी अच्छा लगा।

रोहित शेट्टी ने भी शेयर की तस्वीर
खतरों के खिलाड़ी 13 के होस्ट रोहित शेट्टी ने भी शूटिंग पूरी होने की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की। रोहित ने लिखा '50 दिन और 84 स्टंट्स। कच्चा, पक्का और चुनौती से भरा लेकिन एक खास सीजन हमारे दर्शकों के लिए'। बता दें कि खतरों के खिलाड़ी 15 जुलाई से शुरू होगा। इस शो में दिव्यांका त्रिपाठी, फैजल शेख, अब्दू रोजिक और हिना खान ने भी हिस्सा लिया था। 

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.