होम
गॉसिप
टेली टॉक
बॉक्स ऑफिस
फोटो गैलरी
वीडियो गैलरी
CLOSE

Entertainment: Amaal Malik और Farhana Bhatt की Romantic Photo का सच, क्या रिलेशनशिप में हैं दोनों

By Bollywood halchal | Feb 02, 2026

टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 19 में फैंस को अमाल मलिक और फरहाना भट्ट की लड़ाई देखने को मिली थी। इस शो में दोनों की कभी नहीं बनी, लेकिन इस शो के बाद अमाल और फरहाना के बीच चीजें ठीक होती नजर आईं। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच दोस्ती हो गई है और अब अमाल और फरहाना की एक फोटो भी सामने आई है। इस फोटो को देखने के बाद हर कोई कंफ्यूज हो गया है। इस तस्वीर में अमाल और फरहाना काफी क्लोज हैं और दोनों ने एक दूसरे का हाथ टाइट पकड़ रखा है। तो आइए जानते हैं इस फोटो की सच्चाई।

फोटो हुई वायरल

सिंगर अमाल मलिक ने अपने ऑफिशियल अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। अमाल की यह तस्वीर फरहाना भट्ट के साथ है। इस तस्वीर में अमाल और फरहाना की आंखें बंद हैं और दोनों इस मोमेंट को एंजॉय कर रहे हैं। यह फोटो ब्लैक एंड व्हाइट है और इस कारण से ज्यादा गहरी लग रही है। इतना ही नहीं, दोनों ने एक-दूसरे का हाथ काफी टाइट पकड़ा है।
 
वहीं दोनों के फेस पर स्माइल है। अमाल और फरहाना पेड़ की मोटी टहनी के एक-एक तरफ खड़े हैं। अमाल ने इस तस्वीर के साथ कुछ नहीं लिखा है। जिस कारण हर कोई हैरान है। वहीं कई फैंस का पूछना है कि क्या अमाल और फरहाना दोनों रिलेशनशिप में आ गए हैं। तो वहीं कुछ फैंस ने सीधा सवाल पूछा है कि दोनों के बीच यह क्या हो रहा है।

रोमांटिक फोटो का सच

बिग बॉस 19 के बाद फरहाना भट्ट और अमाल मलिक को एक साथ एक प्रोजेक्ट ऑफर हुआ है। यह एक म्यूजिक वीडियो है। इस म्यूजिक वीडियो की शूटिंग हो चुकी है। बता दें कि बीते दिनों बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट के लिए एक इवेंट रखा गया था। इस इवेंट के दौरान अमाल और फरहाना अपने इस म्यूजिक वीडियो के प्रोजेक्ट में बिजी थे। वहीं दावा किया जा रहा है कि अमाल और फरहाना का यह म्यूजिक वीडियो काफी रोमांटिक होने वाला है। इस प्रोजेक्ट में दोनों की केमिस्ट्री इंटरनेट पर आग लगा देगी।

जानिए कब आएगा गाना

अमाल मलिक और फरहाना भट्ट के इस गाने का फैंस भी काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन दोनों ही कलाकारों ने अब तक अपने गाने पर ज्यादा कुछ अपडेट नहीं दिया है। लेकिन यह गाना जल्द ही रिलीज होगा।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.