होम
गॉसिप
टेली टॉक
बॉक्स ऑफिस
फोटो गैलरी
वीडियो गैलरी
CLOSE

Jhalak Dikhhla Jaa 11: 'झलक दिखला जा 11' में छलका विवेक दहिया का दर्द, जजेस के सामने कही ये बात

By Bollywood halchal | Nov 21, 2023

इन दिनों पॉपुलर टीवी अभिनेता विवेक दहिया डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 11' में पार्टिसिपेट कर रहे हैं। वह अपनी डांस परफॉर्मेंस के साथ वह जजेस और फैंस का दिल भी जीत रहे हैं। लेकिन काफी दिनों से विवेक के मन में एक टीस है। जिसको वह जल्द से जल्द दूर करना चाहते हैं। 'झलक दिखला जा 11' में विवेक दहिया ने बताया कि वह चाहते हैं कि उनकी पत्नी और टीवी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी उन पर गर्व महसूस कर सकें। एक्टर ने कहा कि हमेशा उनको दिव्यांका त्रिपाठी का पति कहकर बुलाया जाता है। लेकिन इस पर वह खुद को साबित करेंगे।

विवेक दहिया ने बयां किया दर्द
बता दें कि मेकर्स ने 'झलक दिखला जा 11' का प्रोमो जारी किया है। जिसमें टीवी अभिनेता विवेक दहिया जजेस के सामने अपनी पत्नी दिव्यांका त्रिपाठी और अपनी पहचान खोने का दर्द बयां करते नजर आए। वहीं विवेक दहिया की परफॉर्मेंस देख दिव्यांका त्रिपाठी इमोशनल हो गईं। 'झलक दिखला जा 11' में मलाइका अरोड़ा, अरशद वारसी और फराह खान जज बने हैं। उन्होंने भी विवेक दहिया की तारीफ की।

पहचान खोने पर एक्टर ने कही ये बात
Jhalak Dikhhla Jaa 11 के प्रोमो में विवेक दहिया यह कहते दिखे कि इस शो के जरिए वह दिव्यांका को गर्व महसूस कराना चाहते हैं। अभिनेता ने कहा कि अब तक लोग उन्हें दिव्यांका के पति के रूप में जानते हैं, लेकिन अब इस शो के जरिए वह अपनी जर्नी को बदलना चाहते हैं। वह 'झलक दिखला जा 11' के जरिए अपनी पहचान को साबित करना चाहते हैं। एक्टर ने 'हर किसी को नहीं मिलता' गाने पर परफॉर्म किया। वहीं उनकी परफॉर्मेंस ने हर किसी को हैरान कर दिया। 

ऐसी रही कपल की लव स्टोरी
बता दें कि दिव्यांका और विवेक की पहली मुलाकात 'ये हैं मोहब्बतें' के सेट पर हुई थी। जिसके बाद दोनों में दोस्ती हुई और उन्होंने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। डेट के बाद विवेक दहिया और दिव्यांका त्रिपाठी ने शादी रचा ली।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.