Aishwarya Rai ने Kendall Jenner और Eva Longoria संग Paris Fashion Week के रैंप पर बिखेरा जलवा
एक बार फिर से ब्यूटी क्वीन ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार फिर अपने स्टाइल को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय पेरिस फैशन वीक इवेंट का हिस्सा बनीं। वहीं सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का लुक जमकर वायरल हो रहा है। ऐश्वर्या राय बच्चन पेरिस फैशन वीक में इंटरनेशनल सितारों के साथ रैंप वॉक करती नजर आईं। ऐश्वर्या के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए हैं। वहीं अभिनेत्री का यह लेटेस्ट लुक चर्चाओं में आ गया है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के लुक की तारीफ हो रही है। ऐश्वर्या रैंप वॉक पर बड़े-बड़े इंटरनेशनल सितारों के साथ नजर आईं।
ब्लैक गाउन में छाईं ऐश्वर्या
पेरिस के एफिल टावर के सामने ऐश्वर्या राय बच्चन ने प्लेस जोफ्रे में आयोजित इवेंट में पार्टिसिपेट किया। ऐश्वर्या राय बच्चन ग्लोबल आइकन्स के साथ रैंप वॉक करते हुए बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। वॉक के दौरान उनके साथ स्टेज पर ईवा लोंगोरिया और केंडल जेनर भी नजर आए। इस बार पेरिस फैशन वीक की थीम 'वॉक यॉर वर्थ' थी, जोकि महिलाओं की एकजुटता और आत्मविश्वास को दर्शाती है। रैंप वॉक के बाद एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन, ईवा लोंगारिया और केंडल जेनर के साथ पोज देती नजर आईं।
एक्ट्रेस का नया लुक
इस दौरान ऐश्वर्या राच बच्चन शाही अंदाज में नजर आईं। ब्लैक ड्रेस में ऐश्वर्या बेहद खूबसूरत लग रही थीं। एक्ट्रेस ने अपने इस लुक पर कर्ल हेयरस्टाइल किया और सिर पर टियारा कैरी किया था। वहीं ऐश्वर्या ने ड्यूई मेकअप और रेड लिपस्टिक के साथ इस लुक को कैरी किया था। ऐश्वर्या राय के इस लुक के सोशल मीडिया पर खूब चर्चे हो रहे हैं। अभिनेत्री ने रैंप वॉक करते हुए अपने लुक में चार चांद लगा दिए। अभिनेत्री ऐश्वर्या रात के रेड हेयर भी सुर्खियों में रहे।
अभिनेत्री ने वियोला डेविस, जेन फोंडा, सिमोन ऐश्ली और सेलीन डियोन के साथ भी रैंप शेयर किया। सभी सितारों ने रैंप वॉक के बाद स्टेड पर ग्रुप फोटो भी क्लिक कराई। लंबे समय के बाद एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन को रैंप वॉक करते देख फैंस भी काफी खुश हुए। आखिरी बार ऐश्वर्या रात फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन: II' में नजर आई थीं। इस फिल्म में ऐश्वर्या की एक्टिंग और लुक्स को काफी पसंद किया गया था।
Find Us
Categories
बॉलीवुड हलचल
बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।

