Alia Bhatt Cannes 2026 Look: Cannes 2026 में Alia Bhatt का 'ड्रीम गर्ल' अवतार, Peach Gown में देख क्रेजी हुए फैंस

कान्स फिल्म फेस्टिव 2026 का आगाज हो चुका है। अब अपने फेवरेट सितारों को फैंस भी रेड कार्पेट पर फैशनेबल लुक में देख सकेंगे। वहीं कान्स के पहले दिन बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस आलिया भट्ट रेड कार्पेट पर परी बनकर उतरी थीं।

Bollywood Halchal May 13, 2026

कान्स फिल्म फेस्टिव 2026 का आगाज हो चुका है। अब अपने फेवरेट सितारों को फैंस भी रेड कार्पेट पर फैशनेबल लुक में देख सकेंगे। वहीं कान्स के पहले दिन बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस आलिया भट्ट रेड कार्पेट पर परी बनकर उतरी थीं। सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट का ड्रीमी गाउन लुक काफी वायरल हो रहा है। अब तक कान्स फिल्म फेस्टिवल से एक्ट्रेस के 2 लुक सामने आए हैं। एक में आलिया ग्रीन मिडी बॉल गाउन में नजर आईं, तो वहीं दूसरे आउटफिट में आलिया परी बनकर रेड कार्पेट पर पहुंची।


आलिया भट्ट का ड्रीमी गाउन लुक सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। कान्स की ओपनिंग नाइट से आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर किए हैं। इन फोटोज में आलिया ने पीच कलर का बॉडी फिटेड गाउन कैरी किया हुआ है। वहीं इस लुक के साथ आलिया ने ओपन हेयर स्टाइन कैरी किया है। पीच कलर के ड्रीमी गाउन में आलिया बला की खूबसूरत लग रही हैं। इस लुक को कंप्लीट करने के लिए आलिया ने पील कलर का सिंपल नेकलेस पहना है और कानों में सिंपल इयररिंग्स कैरी किए हैं।


एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने इन फोटोज को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इन तस्वीरों में वह रेड कार्पेट पर पोज देती नजर आ रही हैं। वहीं अभिनेत्री के पीछे कई फोटोग्राफर्स रेड कार्पेट पर उनकी तस्वीरें क्लिक करते नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस ने पीच कलर का बॉडी फिटेड गाउन के साथ एक लॉन्ग टेल दुपट्टा कैरी किया है। एक्ट्रेस के इस ड्रीमी लुक को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। वहीं फैंस भी आलिया के कमेंट सेक्शन में भर-भरकर प्यार लुटा रहे हैं।


आलिया ने अपने गले में जो नेकलेस कैरी किया है, वह रेयर पिंक कोरल से बना है। वहीं अभिनेत्री के गाउन को Tamara Ralph ने डिजाइन किया है। इस दौरान आलिया ने अपना मेकअप लुक सिंपल रखा है। जिससे उनकी खूबसूरती में चार चांद लग गए। पिंक पीच लिपस्टिक के साथ एक्ट्रेस आलिया ने अपने लुक को कंप्लीट किया है।



Find Us



बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।


लेटेस्ट पोस्ट


L o a d i n g