Chitrangda Singh के लिए 562 गर्लफ्रेंड्स छोड़ने वाले Honey Singh के पुराना बयान वायरल, जानें पूरा मामला
रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह अपने गानों के साथ-साथ बेबाक बयानों के लिए भी जाने जाते हैं। इन दिनों हनी सिंह का एक पुराना बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, साल 2013 में दिए गए बयान में हनी सिंह ने अपनी 562 गर्लफ्रेंड होने का जिक्र किया था। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि अगर उनको अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह मिल जाएं, तो वह सभी को एक दिन में छोड़ सकते हैं। उस दौरान हनी सिंह की यह बात काफी चर्चा में रही थी। लेकिन चित्रांगदा को हनी की यह टिप्पणी बिल्कुल भी पसंद नहीं आई थी और इस पर एक्ट्रेस ने नाराजगी भी जाहिर की थी।
हनी सिंह ने एक्ट्रेस के लिए क्या कहा था
दरअसल, यह पूरा मामला साल 2013 के आसपास का है। एक इंटरव्यू के दौरान रैपर से उनकी पसंद को लेकर सवाल किया गया था। तो हनी सिंह ने मजाकिया अंदाज में कहा था कि उनकी 562 गर्लफ्रेंड हैं। लेकिन एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह के लिए वह एक दिन में अपनी सभी गर्लफ्रेंड्स को छोड़ सकते हैं। रैपर ने एक्ट्रेस की खूबसूरती को लेकर कहा कि वह धरती की नहीं बल्कि 'पैंडोरा' की हैं। यानी की चित्रांगदा सिंह इतनी खूबसूरत हैं कि वह किसी दूसरी दुनिया की लगकी हैं। इसके साथ ही हनी सिंह ने अपने रैप की कुछ लाइनें एक्ट्रेस को डेडिकेट की थीं। हनी सिंह का यह बयान सामने आने के बाद इंडस्ट्री में खूब चर्चा हुई थी।
चित्रांगदा ने दिया था जवाब
जब हनी सिंह के इस बयान पर एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह से सवाल किया गया था। तो अभिनेत्री ने कहा था कि उनको नहीं लगता है कि इतनी अजीब बात को तारीफ कहा जा सकता है। एक्ट्रेस ने बताया कि वह इंटरव्यू पढ़कर हैरान थीं। क्योंकि उनको यह टिप्पणी न तो सामान्य महसूस हुई और न ही तारीफ जैसी लगी थी।
हालांकि बाद में रैपन हनी सिंह ने इन मामले पर सफाई देते हुए कहा था कि उनकी बातों को गलत तरीके से पेश किया गया था। उन्होंने यह भी साफ किया कि उनकी टिप्पणी को ऐसे दिखाया गया, जैसे वह अभिनेत्री चित्रांगदा से शादी करना चाहते हों। हनी सिंह ने अपनी तारीफ को 'एकेडमिक' बताते हुए कहा था कि वह एक्ट्रेस की खूबसूरती को किसी कॉफी टेबल बुक में छपी तस्वीर की तरह देखते हैं।
Find Us
Categories
बॉलीवुड हलचल
बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।

