Sidharth Malhotra और Kiara Advani ने किया सीक्रेट Baby Shower, केक की तस्वीर आई
इन दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के फेज को एन्जॉय कर रही हैं। हाल ही में कियारा आडवाणी अपने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण 9' में बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती नजर आई थी। सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ और कियारा की फोटोज काफी ज्यादा वायरल हो रही है, फैंस ने दोनों को काफी पसंद किया था। अब इसी बीच अभिनेत्री के बेबी शावर की खबरें सामने आ रही हैं। वहीं बताया जा रहा है कि गुपचुप तरीके से अभिनेत्री की बेबी शावर किया गया था। हालांकि इस बात की भनक कियारा के फैंस तक को नहीं लगी। लेकिन सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है। जोकि अभिनेत्री के बेबी शावर से जुड़ी है।
केक की फोटो हुई वायरल
दरअसल, हाल ही में अभिनेत्री ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक केक की फोटो शेयर की थी। साथ ही कियारा ने केक बनाने वाले को टैग करते हुए धन्यवाद कहा। इस केक पर ब्लू कलर के फूल लगे थे और एक पिंक कलर का फूल था। केक पर बने फूलों ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा। सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई हैं कि यह केक उनके बेबी शावर का है और पिंक फूल दिखाते हुए कियारा ने बेबी का जेंडर रिवील किया था। हालांकि इस पर सिद्धार्थ और कियारा ने अभी तक कोई कमेंट नहीं किया है।
बेबी शावर
सिद्धार्थ और कियारा ने उनके लिए इस बेबी शावर को आयोजिक किया था। इस सेरेमनी में उनके परिवार और उनके क्लोज फ्रेंड्स शामिल हुए थे। वहीं सोशल मीडिया पर भी इससे जुड़ी कोई फोटो या वीडियो शेयर नहीं की गई है। फिलहाल सोशल मीडिया पर केक की फोटो वायरल हो रही है। इस पर बने पिंक कपर के फूल ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। हालांकि सेरेमनी से जुड़ी अभी तक कपल की फोटो वायरल नहीं हुई है।
दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान
अभिनेत्री कियारा आडवाणी और अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इस साल 07 अक्टूबर को दूसरी बार मम्मी-पापा बनने की खबर फैंस के साथ शेयर की थी। पहली प्रेग्नेंसी की तरह अभिनेत्री ने दूसरी प्रेग्नेंसी के बारे में फैंस को बताया था। हाथों में छोटी सी जुराब पकड़े हुए कियारा और सिद्धार्थ ने दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। दूसरी प्रेग्नेंसी में उनकी बेटी साराया मल्होत्रा का भी हाथ देखने को मिला। कपल की बेटी साराया का जन्म जुलाई 2025 में हुआ था।
Find Us
Categories
बॉलीवुड हलचल
बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।

