Bollywood Gossip: क्रिस्टल-एम्बेलिश्ड गाउन में 'अप्सरा' लगीं प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस के लुक को देख दीवाने हुए लोग

बॉलीवु़ड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का स्टाइल स्टेटमेंट हमेशा से अलग रहता है। हाल ही में फिल्म 'पाणी' की स्क्रीनिंग पर उपस्थिति अलग नहीं थी। बता दें कि एक्ट्रेस तरुण तहिलियानी के शानदार आउटफिट में रेड कार्पेट पर कदम रखा।

Bollywood Halchal Oct 19, 2024

बॉलीवु़ड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का स्टाइल स्टेटमेंट हमेशा से अलग रहता है। हाल ही में फिल्म 'पाणी' की स्क्रीनिंग पर उपस्थिति अलग नहीं थी। बता दें कि एक्ट्रेस तरुण तहिलियानी के शानदार आउटफिट में रेड कार्पेट पर कदम रखा। इस ड्रेस में प्रियंका चोपड़ा एकदम अप्सरा की तरह दिख रही थीं। एक्ट्रेस ने सिल्वर और व्हाइट गाउन पहना था। जिस पर सीक्विन और क्रिस्टल्स लगे हुए थे। प्रियंका चोपड़ा ने अपने लुक की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।


एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा कॉर्सेट-स्टाइल स्ट्रक्चर्ड चोली में बेहद ग्लैमरस लग रही थीं। उनकी ड्रेस ड्रेप्ड फ्लोर-लेंथ स्कर्ट में थी। स्कर्ट के पारदर्शी कपड़े ने हॉल्टर-स्टाइल नेकलाइन बनाई, जो एक्ट्रेस के लुक में चार चांद लगा रहे थे। टिमटिमाते सेक्विन और क्रिस्टल के साथ जटिल कढ़ाई ने प्रियंका चोपड़ा को अप्सरा बना दिया था। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने शानदार लुक को हीरे की ज्वेलरी से कंप्लीट किया था। जिसमें झुमके, मैचिंग ब्रेसलेट और खूबसूरत अंगूठियां शामिल थीं।


प्रियंका चोपड़ा ने मेकअप लुप के लिए डेवी बेस, ड्रामेटिक आई मेकअप, बीमिंग हाइलाइटर और न्यूड लिप शेड चुना था। वहीं एक्ट्रेस ने स्टाइलिश कर्टेन बैंग के साथ एक स्लीक अपडू चुना। जो उनके चेहरे की खूबसूरती को फ्रेम कर रहा था। बता दें कि हाल ही में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा मुंबई पहुंची हैं। तब से वह अपने फैशनेबल लुक से इंटरनेट पर धूम मचा रही हैं। प्रियंका अपनी मां मधु चोपड़ा और भाई सिद्धार्थ चोपड़ा के साथ मराठी फिल्म 'पाणी' की स्क्रीनिंग में पहुंची थीं। यह फिल्म 18 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।



Find Us



बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।


लेटेस्ट पोस्ट


L o a d i n g