Entertainment: Power Couple रणबीर-आलिया का Anniversary Celebration, बर्फीली वादियों से Viral हुईं रोमांटिक तस्वीरें

बॉलीवुड के पॉपुलर कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर 14 अप्रैल को अपनी शादी की चौथी सालगिरह मना रहे हैं। इस कपल को फैमिली मेंबर्स और करीबी दोस्तों के अलावा फैंस भी बधाई दे रहे हैं।

Bollywood Halchal Apr 14, 2026

बॉलीवुड के पॉपुलर कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर 14 अप्रैल को अपनी शादी की चौथी सालगिरह मना रहे हैं। इस कपल को फैमिली मेंबर्स और करीबी दोस्तों के अलावा फैंस भी बधाई दे रहे हैं। आलिया ने इसी बीच अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस अपने पति रणबीर कपूर के साथ नजर आ रही हैं। कपल बर्फीली वादियों में वेडिंग एनिवर्सरी मना रहे हैं। लेकिन रणबीर और आलिया ने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि वह किस जगह पर है। आलिया और रणबीर ने काफी समय तक डेटिंग के बाद साल 2022 में शादी की थी।


शेयर किया पोस्ट

मंगलवार को आलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर कई तस्वीरों को शेयर किया है। जिसमें से कई तस्वीरों में वह और रणबीर कपूर बर्फीली वादियों में एंजॉय करते नजर आ रही हैं। आलिया ने कैप्शन में लिखा है, 'कभी हवा तैरते हुए तो कभी जमीन पर गिरते पड़ते, कभी साथ चलते हुए तो कभी ढेर सारी बातें करते हुए हमने मिलकर जिंदगी को बेहद खूबसूरत बना लिया है। कम शब्दों में कहें तो तू साथ है तो दिन रात है।' एक्ट्रेस आलिया की इस पोस्ट पर कई सेलिब्रिटीज ने कमेंट किया है। सोशल मीडिया पर कपल की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।


अपकमिंग प्रोजेक्ट

वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर की फिल्म 'रामायण' इन दिनों चर्चा में है। साल 2026 की दीवाली पर इस फिल्म का पहला पार्ट रिलीज होगा। वहीं 2027 की दिवाली पर फिल्म का दूसरा पार्ट रिलीज होगा। नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' बड़े लेवल पर बनाई जा रही है। इस फिल्म के अलावा अभिनेता 'लव एंड वॉर' में काम करते नजर आएंगे। वहीं आलिया की पाइपलाइन में 'लव एंड वॉर' और 'अल्फा' जैसी फिल्में हैं। रणबीर और आलिया की इन फिल्मों का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।



Find Us



बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।


लेटेस्ट पोस्ट


L o a d i n g