Bollywood Gossip: आलिया से पहले रणबीर कपूर की हो चुकी थी शादी, सालों बाद अभिनेता ने खोला पहली पत्नी का राज

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इंडस्ट्री के रोमांटिक कपल हैं। क्या आप जानते हैं कि आलिया भट्ट रणबीर कपूर की दूसरी पत्नी हैं। दरअसल, खुद अभिनेता रणबीर कपूर ने इस बात का खुलासा किया है और साथ ही उन्होंने अपनी पहली शादी का राज भी खोला है।

Bollywood Halchal Mar 22, 2025

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इंडस्ट्री के सबसे रोमांटिक और क्यूट कपल्स में से एक हैं। आलिया और रणबीर ने एक-दूसरे को कुछ समय तक डेट किया और फिर साल 2022 में शादी कर ली थी। वहीं इस कपल की एक प्यारी सी बेटी भी है, जिसका नाम राहा कपूर है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आलिया भट्ट रणबीर कपूर की दूसरी पत्नी हैं। दरअसल, खुद अभिनेता रणबीर कपूर ने इस बात का खुलासा किया है और साथ ही उन्होंने अपनी पहली शादी का राज भी खोला है।


अपने हाल ही एक एक इंटरव्यू में अभिनेता रणबीर कपूर ने एक ऐसा खुलासा किया कि सब लोग हैरान रह गए। अभिनेता ने बताया कि आलिया भट्ट उनकी दूसरी पत्नी हैं। क्योंकि आलिया से शादी करने से पहले उनकी एक और शादी हो चुकी है। लेकिन अभिनेता के इस खुलासे में भी एक मजेदार ट्विस्ट है। दरअसल, अभिनेता रणबीर कपूर ने इंटरव्यू के दौरान अपनी जिंदगी से जुड़ी एक कहानी शुरू की।


एक्टर ने बताया कि करियर के शुरूआती दिनों में एक लड़की उनके घर आई थी। वो भी पंडित और शादी का सामान लेकर। उसने रणबीर कपूर के घर के गेट पर ही शादी कर ली और उस दौरान रणबीर वहां पर मौजूद नहीं थे। जब अभिनेता वापस लौटे तो गार्ड ने उनको पूरा किस्सा सुनाया और वह भी गेट पर टीका और फूल बिखरे देखकर एक्टर भी हंस पड़े। अभिनेता का कहना है कि इस हिसाब से वह लड़की उनकी पहली पत्नी है, फिर भले ही वह उससे कभी मिल नहीं पाए।


इस दौरान मजाक-मजाक में अभिनेता रणबीर कपूर ने का कि वह अपनी 'पहली पत्नी' से मिलना चाहते हैं। इस तरह से आलिया उनकी दूसरी पत्नी हो गईं। बता दें कि आलिया और रणबीर की जोड़ी ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन दोनों जगह हिट है। फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के दौरान आलिया और रणबीर में नजदीकियां बढ़ी थीं। वहीं अब दोनों संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' में फिर रोमांस करते नजर आएंगे।



Find Us



बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।


लेटेस्ट पोस्ट


L o a d i n g