Sidharth Malhotra के पैर में हुआ Fracture, एक्टर ने Instagram पर दिखाई तस्वीर
बॉलीवुड अभिनता सिद्धार्थ मल्होत्रा के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। सिद्धार्थ के पैर में फ्रैक्चर हो गया। दरअसल, अभिनेता ने सोशल मीडिया पर अपने चोटिल पैर की तस्वीर साझा की। तस्वीर में अभिनेता के पैर में प्लास्टर चढ़ा नजर आ रहा है। लेकिन सिद्धार्थ ने इस मुश्किल घड़ी में अपना सेंस ऑफ ह्यूमर बनाए रखा और मजाकिया अंदाज में चोट को लेकर प्रतिक्रिया दी है। वहीं अभिनेता की पोस्ट सामने आने के बाद फैंस सिद्धार्थ की सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं। यह खबर ऐसे समय में सामने आई है, जब सिद्धार्थ ने अपनी पत्नी कियारा के साथ दूसरी बार पेरेंट्स बनने की खुशखबरी साझा की है।
अभिनेता ने शेयर की चोटिल पैर की तस्वीर
अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर चोटिल पैर की तस्वीर पोस्ट की। इसमें उनके पैर पर प्लास्टर बंधा दिख रहा है। एक्टर ने तस्वीर के साथ लिखा, 'मैंने ब्रेक ए लेग वाली कहावत को कुछ ज्यादा ही गंभीरता से ले लिया।' बता दें कि अंग्रेजी में ‘ब्रेक ए लेग’ एक फेमस मुहावरा है, जिसका इस्तेमाल किसी को शुभकामनाएं देने के लिए किया जाता है। अभिनेता ने इसी वाक्य को अपनी चोट से जोड़कर मजाकिया अंदाज में पेश किया था। लेकिन सिद्धार्थ को यह चोट कैसे लगी और उनको ठीक होने में कितना समय लगेगा। इसकी जानकारी अभिनेता ने अपीन पोस्ट में नहीं दी है। फिलहाल सिद्धार्थ मल्होत्रा की तरफ से साझा की गई तस्वीर ही चोट को लेकर सामने आया अपडेट है।
चर्चा में अभिनेता
सिद्धार्थ मल्होत्रा की चोट खबर ऐसे समय आई है, जब उनकी जिंदगी में खुशियों का दौर चल रहा है। हाल ही में सिद्धार्थ और उनकी पत्नी कियारा आडवाणी ने दूसरी बार पेरेंट्स बनने की जानकारी दी। इस खबर के बाद ही फैंस कपल को बधाइयां दे रहे हैं। सिद्धार्थ और कियारा बॉलीवुड के फेमस कपल हैं। दोनों ने परवरी 2023 में शादी की थी। वहीं अभिनेता के चोटिल होने की जानकारी सामने आने के बाद फैंस उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
Find Us
Categories
बॉलीवुड हलचल
बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।

