Entertainment: Taapsee Pannu ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों Brands के दबाव में 1 साल बाद Social Media पर लौटीं
बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू ने करीब एक साल बाद सोशल मीडिया पर वापसी की है। अब अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू में इस बात को खुलकर स्वीकार किया है कि उन पर सोशल मीडिया पर दोबारा एक्टिव होने के लिए बिजनेस और ब्रांड्स का भारी दबाव था। जिसके कारण अभिनेत्री तापसी पन्नू को सोशल मीडिया पर वापसी करनी पड़ी।
ब्रांड्स और कॉरपोरेट का भारी प्रेशर
तापसी पन्नू ने बताया कि उन्हें इंडस्ट्री के लोगों और ब्रांड्स द्वारा स्पष्ट रूप से कहा गया कि कंपनियां सिर्फ उन्हीं कलाकारों को प्राथमिकता देती हैं, जोकि सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव और विजिबल रहते हैं।
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि आज के समय में किसी भी कलाकार की वैल्यू उसकी एक्टिंग से ज्यादा सोशल मीडिया फॉलोअर्स और डिजिटल उपस्थिति से आंकी जा रही है। इसी कमर्शियल रियलिटी की वजह से उनको न चाहते हुए भी वापस आना पड़ा।
सोशल मीडिया छोड़ने की वजह
तापसी पन्नू ने पिछले साल सोशल मीडिया को अलविदा कह दिया था। एक्ट्रेस ने इस बात की ऑफिशियल घोषणा नहीं की थी। बस तापसी ने पोस्ट करना कम कर दिया और अपनी जिंदगी सुकून से जीने लगीं। एक्ट्रेस ने ऐसा इसलिए किया, क्योंकि सोशल मीडिया पर मिलने वाली निगेटिविटी और हर बात पर मिलने वाले रिएक्शन ने उनको परेशान कर दिया था। जिसके बाद उन्होंने अपने मेंट पीस को प्राथमिकता देना ज्यादा सही समझा।
तापसी की उलझन
इंस्टाग्राम पर वापसी के बाद तापसी पन्नू उलझन में हैं और उन्होंने अपने फैंस से पूछा, आखिर मैं क्या पोस्ट करू?' एक्ट्रेस ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह बाकी इंफ्लुएंसर्स की तरह अपने व्लॉग, जिम वीडियो या ट्रैवल पूरी परफेक्शन के साथ एडिट करके पोस्ट नहीं कर सकती हैं। क्योंकि वह जब वर्कआउट करती हैं, तो कैमरे के बारे में नहीं सोचती हैं। इसलिए पोस्टिंगके लिए उन्होंने फैंस से आइडियाज मांगे हैं।
Find Us
Categories
बॉलीवुड हलचल
बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।

