Bollywood Gossip: मल्लिका शेरावत पर थी इस हीरो की गंदी नजर, एक्ट्रेस ने किया बड़ा खुलासा

मल्लिका शेरावत ने इंडस्ट्री का एक राज खोलकर फिल्म इंडस्ट्री में हंगामा मचा दिया। दरअसल, मल्लिका शेरावत ने खुलासा किया कि एक बड़ी फिल्म का हीरो उनको परेशान किया करता था।

Bollywood Halchal Oct 04, 2024

जल्द ही बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत विक्की विद्या का वो वाला वीडियो में नजर आएंगी। इस फिल्म में मल्लिका अभिनेत्री तृप्ति डिमरी और राजकुमार राव के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं। बता दें कि एक्ट्रेस की जिंदगी से ढेर सारे राज जुड़े हैं। जिनमें एक राज खोलकर एक्ट्रेस ने फिल्म इंडस्ट्री में हंगामा मचा दिया। दरअसल, मल्लिका शेरावत ने खुलासा किया कि एक बड़ी फिल्म का हीरो उनको परेशान करता था। उन्होंने बताया कि हीरो रात में कुछ ऐसी हरकतें करता था, जिससे वह बहुत परेशान हो जाया करती थीं। 


एक्ट्रेस ने खोला बड़ा राज

बता दें मल्लिका शेरावत का एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस अपने साथ हुई एक घटना का जिक्र कर रही हैं। एक्ट्रेस बताती हैं कि उन्होंने दुबई में एक मल्टी स्टारर फिल्म की शूटिंग की। वह फिल्म सुपरहिट साबित हुई। इस फिल्म में मल्लिका ने कॉमेडी रोल किया था। फिल्म को लेकर सब ठीक था। लेकिन उस फिल्म का हीरो रात 12 बजे उनके रूम का दरवाजा खटखटाता था। वह इस तरह से एक्ट्रेस के रूम का दरवाजा खटखटाता था, जैसे वह दरवाजा तोड़ देगा। उन्होंने बताया कि वह एक्ट्रेस के कमरे में आना चाहता था। इसके बाद हीरो ने फिर कभी मल्लिका शेरावत के साथ काम नहीं किया। हालांकि एक्ट्रेस ने उस हीरो का नाम नहीं लिया।


अभिनेत्री बॉलीवुड इंडस्ट्री में लंबे समय से एक्टिव है। उन्होंने साल 2002 में फिल्म 'जीना सिर्फ मेरे लिए' से की थी। जिसके बाद मल्लिका शेरावत ने कई फिल्मों में काम किया। लेकिन मल्लिका शेरावत को फिल्म 'मर्डर' से पहचान मिली। यह फिल्म साल 2004 में रिलीज हुई थी। वहीं एक्ट्रेस ने विदेशों में भी काम किया है। वह अलग-अलग इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। अब एक्ट्रेस विक्की विद्या का वो वाला वीडियो में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 11 अक्तूबर को रिलीज होगी।



Find Us



बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।


लेटेस्ट पोस्ट


L o a d i n g