Katrina Kaif और Vicky Kaushal ने Diwali पर पहली बार दिखाया बेटे Vihaan का चेहरा

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने दिवाली के पावन अवसर पर अपने बेटे विहान का चेहरा पहली बार फैंस को दिखाया। दोनों ने सोशल मीडिया पर विहान के साथ ट्रेडिशनल लुक में खूबसूरत फैमिली फोटो शेयर की। इस तस्वीर पर आलिया भट्ट और रणवीर सिंह समेत कई बॉलीवुड सितारों ने जमकर प्यार लुटाया।

Bollywood Halchal Nov 09, 2026

बॉलीवुड कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर दिवाली के मौके पर अपने बेटे विहान की फोटो शेयर की है। कैटरीना और विक्की ने पहली बार फैंस को अपने बेटे का चेहरा दिखाया है। इस फोटो में कपल नन्हे विहान को पकड़े नजर आ रहे हैं। वहीं विहान भी इस तस्वीर में बेहद खुश नजर आ रहा है। इस क्यूट फोटो ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। फैंस को विहान की क्यूटनेस से प्यार हो गया। पहली बार दिवाली के मौके पर कैटरीना और विक्की ने अपने बेटे का फेस रिवील किया है। जिसके बाद फैंस काफी खुश हैं। वहीं यह क्यूट फैमिली फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

वायरल हुआ फैमिली फोटो

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने इस फैमिली फोटो में दिवाली लुक लिया है। अभिनेत्री ने येलो कलर का अनारकली सूट और अभिनेता ने ऑफ व्हाइट कलर का कुर्ता पहना है। वहीं नन्हे विहान ने ऑफ व्हाइट कलर का कुर्ता और ऊपर से येलो कलर की जैकेट भी कैरी की है। इस फोटो में पूरा परिवार दिवाली लुक में नजर आ रहा है। विहान की क्यूटनेस ने तो हर किसी का दिल जीत लिया है। वहीं सोशल मीडिया पर फैंस भी कपल के बेटे की तारीफों के पुल बांध रहे हैं।

क्या लिखा कैप्शन

एक्ट्रेस ने इस पोस्ट के कैप्शन में फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। कैटरीना ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'हमारी अब तक की सबसे शानदार दिवाली।' सभी को प्यार, रोशनी और खुशी की शुभकामनाएं- विक्की, कैटरीना और विहान। इस कैप्शन ने ऑडियंस का दिल जीत लिया है। दिवाली के मौके पर कपल ने अपने लाडले बेटे का चेहरा दिखाकर फैंस की दिवाली को और भी ज्यादा शानदार बना दिया है। वहीं इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में बॉलीवुड सितारे भी खूब प्यार लुटा रहे हैं।

सेलेब्स ने लुटाया प्यार

कपल की इस फोटो पर बॉलीवुड सितारों ने भी कमेंट किया है। रणवीर सिंह ने लिखा, 'ओह माय हार्ट! भगवान भला करे। प्यार और रोशनी।' वहीं आलिया भट्ट ने भी 'उफ्फ' लिखकर बहुत सारे हार्ट वाले इमोजी शेयर किए। आयुष्मान खुराना, करीना कपूर, मृणाल ठाकुर, अनन्या पांडे, तृप्ति डिमरी, काजोल, रकुल प्रीत सिंह और सोनम कपूर ने भी कमेंट में खूब प्यार लुटाया।



Find Us



बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।


लेटेस्ट पोस्ट


L o a d i n g