TV Gossip: क्या प्रियंका चोपड़ा की बहन मन्नारा चोपड़ा को डेट कर रहे एल्विश यादव, कंफर्म हुआ रिलेशनशिप

कलर्स टीवी का मजेदार कुकिंग शो 'लाफ्टर शेफ सीजन 2' लोगों को खूब पसंद आ रही है। इस शो में एल्विश यादव और मन्नारा चोपड़ा की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं दोनों की केमिस्ट्री को देखते हुए यह दावा किया जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

Bollywood Halchal Mar 28, 2025

कलर्स टीवी का मजेदार कुकिंग शो 'लाफ्टर शेफ सीजन 2' लोगों को खूब पसंद आ रही है। शो की टीआरपी लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं इस शो में बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव भी नजर आ रहे हैं। इस शो में एल्विश यादव और मन्नारा चोपड़ा की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं दोनों की केमिस्ट्री को देखते हुए यह दावा किया जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन अब खुद एल्विश यादव ने इस पूरे मामले पर खुलकर बात की है।


एल्विश यादव ने मन्नारा चोपड़ा के साथ लिंकअप की खबर पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि यह बात बिल्कुल सही है कि उनका मन्नारा के साथ चक्कर चल रहा है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मन्नारा की वजह से उनकी 'लाफ्टर शेफ' में एंट्री हुई है। एल्विश यादव ने कहा कि यहां के क्लब्स में भी वह उनकी एंट्री करवा देती हैं। दरअसल, एल्विश इस वीडियो में मजाक कर रहे थे। लेकिन कुछ फैंस ने उनके इस मजाक को सीरियस ले लिया है। इसलिए एल्विश के फैंस उनको मन्नारा से दूर रहने की नसीहत दे रहे हैं।


रिलेशनशिप में हैं एल्विश यादव

बता दें कि बिग बॉस ओटीटी 2 के घर में मनीषा रानी और अभिषेक मल्हान के सामने एल्विश यादव ने ये कहा था कि वो किसी लड़की को डेट कर रहे हैं। हालांकि वह किसे डेट कर रहे हैं, इस बात का उन्होंने खुलासा नहीं किया था। कई बार पूछने पर एल्विश ने कहा कि उनकी गर्लफ्रेंड सोशल मीडिया पर नहीं है। इससे पहले एल्विश यादव सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कीर्ति मेहरा के साथ लंबे समय तक रिलेशनशिप में थे। वहीं सोशल मीडिया अकाउंट पर दोनों के कई वीडियोज मौजूद हैं। लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए। हालांकि उनके फैंस आज भी उन्हें साथ में देखना चाहते हैं।



Find Us



बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।


लेटेस्ट पोस्ट


L o a d i n g