खतरों के खिलाड़ी सीजन 10 में खतरों से खेलते नज़र आयेंगे टीवी के ये मशहूर चेहरे

खतरों के खिलाड़ी के इस सीजन की शूटिंग यूरोप के शहर बुल्‍गारिया में हुई है। इस शो में बुल्‍गारिया की खूबसूरत जगहों और खुँखार जानवरो के साथ स्टंट्स करते नजर आएंगे कंटेस्टेंट्स। शो के प्रोमो और फोटो सोशल मीडिया पर लगातार सुर्खियों में है। इस सीजन में टीवी के कई मशहूर चेहरे शो में नज़र आयेंगे।

Bollywood Halchal Feb 26, 2020

अपने खतरनाक और अनदेखे स्टंट्स के लिए मशहूर कलर्स चैनल का लोकप्रिय शो "फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी" सीजन 10, शनिवार 22 फरवरी से टीवी पर ऑन एयर हो चुका है। इस बार भी शो को रोहित शेट्टी होस्ट करेंगे। आपको बता दें इससे पहले रोहित शेट्टी इस शो के सीजन 5,6,7,8, और 9 को भी होस्ट कर चुके हैं। "खतरों के खिलाड़ी" के इस सीजन की शूटिंग यूरोप के शहर बुल्‍गारिया में हुई है। इस शो में बुल्‍गारिया की खूबसूरत जगहों और खुँखार जानवरो के साथ स्टंट्स करते नजर आएंगे कंटेस्टेंट्स। शो के प्रोमो और फोटो सोशल मीडिया पर लगातार सुर्खियों में हैं। इस सीजन में टीवी के कई मशहूर चेहरे शो में नज़र आयेंगे। इसी को ध्यान में रखते हुए आज के इस लेख में हम आपको बतोएंगे इस शो से जुड़ी सारी बोतें तो आईये जानते हैं इस शो में हिस्सा लेने वाले सभी कंटेस्टेंट के बारे में-

 

करण पटेल

 

 

"ये हैं मोहब्‍बतें" सीरियल में अपने रोल रमन भल्‍ला से मशहूर हुए अभिनेता करण पटेल इस बार खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा है। खबरों की माने तो करण पटेल शो के सबसे महंगे कंटेस्टेंट है, करण पटेल एक एपिसोड के 5 से 6 लाख रूपये ले रहे है। आपको बता दें करण का कहना है कि वो अपने डर को चैलेंज करने के लिए वो इस शो में आए है। इस शो के लिए उन्होंने "ये हैं मोहब्‍बतें" से अपना 6 साल का लम्बा सफर खत्म कर दिया क्योंकि वो खतरों के खिलाड़ी शो को डेट्स नहीं दे पा रहे थे।

 

करिश्मा तन्ना

 

 

नागिन 3 की ये मशहूर और खूबसूरत इच्छाधारी नागिन भी इस शो का हिस्सा है। आपको बता दें की करिश्मा ने नागीन से पहले बालवीर में रानी परी का किरदार निभाया था। अपनी खूबसूरत अदाओ के साथ करिश्मा शो में बाकी कंटेस्टेंट को टक्कर देती नजर आएंगी।

 

अदा खान

 

 

नागिन शो से काली नागिन के रूप में फेमस हुई अदा खान भी इस शो का हिस्सा हैं। आपको बता दें "खतरों के खिलाड़ी" शो में हिस्सा लेकर अदा ने नॉन-फिक्‍शन जॉनर में अपना डेब्‍यू किया है। शो में आने की वजह बताते हुए अदा कहती है कि "हर कोई सोचता है कि मैं बहुत नाजुक हूं इसलिए मैं अपना टेस्‍ट करना चाहती हूं और खुद को चैलेंज करना चाहती हूं।"

 

अमृता खानविलकर

 

 

अपने मराठी सीरियल 'जीव लागा' में स्‍वप्‍निल जोशी के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली अमृता खानविलकर भी इस शो का हिस्सा है, जो इस शो में बाकीं के कंटेस्टेंट को टक्कर देती नज़र आएंगी।

 

तेजस्‍वी प्रकाश

 

 

सीरियल "पहरेदार पिया की और स्वारागनी" से सुर्खियों में आई एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश भी इस शो का हिस्सा हैं। आपको बता दें अपने शो "पहरेदार पिया की" के कारण तेजस्वी को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था क्योंकि उन्हें सीरियल में 10 साल के छोटे बच्चे से शादी करते दिखाया गया था। 1 लाख से ज्यादा लोगों ने सीरियल को बंद करवाने के लिए पिटीशन साइन की थी। लोगों का कहना था कि यह सीरियल बाल विवाह को बढ़ावा दे रहा है, इसके बाद शो बंद कर दिया गया था। लेकिन इनका सीरियल स्वारागिनी को लोगों नें बेहद पसंद किया था। इतना ही नहीं तेजस्वी में सीरियल सिलसिला बदलते रिश्तों का सीजन 2 में भी लीड रोल में नज़र आई थीं, उनके इस किरदार को भी दर्शकों ने खूब सारा प्यार दिया है। अपने एक इंटरव्यू में तेजस्वी ने बताया की उन्होंने इसलिए इस शो को चुना क्योंकि इंजीनियरिंग कॉलेज में उनको ज्यादा प्रॉबल्म का सामना नहीं करना पड़ा था।

 

बलराज सयाल

 

 

अपनी कॉमेडी के लिए मशहूर बलराज सयाल भी इस शो का हिस्सा हैं। पिछले सीजन में भारती सिंह और उनके पति हर्ष शो में हसी मजाक करते दिखे थे इस बार ये जिम्मेदारी बलराज सयाल संभालेंगे। ये देखना काफी दिलचस्प होगा की क्या इस बार बलराज भारती और हर्ष के हसाने के रिकॉर्ड को तोड़ पाते हैं या नहीं।

 

धर्मेश

 

 

डांस इंडिया डांस से अपनी डांसिंग के लिए मशहूर हुए धर्मेश भी इस शो का हिस्सा है। शो में स्टंट्स के साथ डांस का तड़का लगाते नजर आएंगे धर्मेश।

 

शिविन नारंग

 

 

"वीर की अरदास वीरा" सीरियल में अपने किरदार रणवीर के लिए याद किये जाने वाले शिविन नारंग भी इस शो का हिस्सा हैं। आपको बता दें इस सीरियल के अलावा शिविन ने कई और सीरियल में काम किया है, अभी वो सीरियल बेहद के सीजन 2 में रूद्र रॉय का किरदार निभा रहे हैं। छोटे पर्दे के यह अभिनेता इस शो में अपने जलवे बिखेरने के लिए तैयार है।

 

रानी चटर्जी

 

 

भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में गिनी जाने वाली रानी चटर्जी भी इस शो का हिस्सा हैं। आपको बता दें इस शो में रानी चटर्जी अपनी एक्टिंग और अदाओं का जलवा बिखेरते हुए नजर आएंगी।

 

आरजे मलिष्‍का

 

 

अपने डर पर काबू करने के लिए मशहूर आरजे मलिष्‍का भी इस शो का हिस्सा बन चुकी हैं। आरजे मलिष्‍का कई रियलिटी शोज और फिल्‍मों में स्‍पेशल गेस्‍ट के तौर पर नजर आ चुकी हैं। अब देखना ये होगा की मलिष्‍का इस शो में अपने डर पर जीत हासिल कर पायेगी या नहीं।




Find Us



बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।


लेटेस्ट पोस्ट


L o a d i n g