Sana Makbul Shocking Confession: 'लोग दिल तोड़ देते हैं', Sana Makbul के Virginity Confession के पीछे छिपा है ये दर्द
बिग बॉस ओटीटी 3 की विजेता और टीवी की मशहूर अभिनेत्री सना मकबूल इस दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही के एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने जो कहा है कि वह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। सना मकबूल ने कहा, 'मैं वर्जिन हूं बेबी... सच में।' सना का यह बयान सुनकर कई लोग चौंक गए। बता दें कि 32 साल की सना ने बताया कि अब तक वह किसी रिलेशनशिप में नहीं आई हैं और इसके पीछे बड़ी वजहें हैं।
वर्जिनिटी का खुलासा
हाल ही में एक्ट्रेस सना मकबूल ने बताया कि उन्होंने कभी किसी को किस तक नहीं किया है। वह हुकअप या फिजिकल रिलेशन से दूर रही हैं। जब अभिनेत्री से पूछा गया कि क्या ऐसा उनके धर्म की वजह से है, तो एक्ट्रेस ने कहा कि यह उनकी अपनी पसंद है। अभिनेत्री ने कहा, 'लोग दिल तोड़ देते हैं, इसलिए मुझे प्यार से डर लगता है।'
सना मकबूल का मानना है कि उनके लिए किसी पर भरोसा करना आसान नहीं है। एक बार जब दिल टूट जाए, तो फिर किसी पर यकीन करना बेहद मुश्किल हो जाता है। एक्ट्रेस ने अपनी पिछले रिलेशनशिप का जिक्र किया, जहां सफलता के बाद एक्ट्रेस के पार्टनर को दिक्कत हुई थी।
हैरान हुए फैंस
फैंस अपनी फेवरेट अभिनेत्री सना मकबूल के इस खुलासे से हैरान हो गए हैं। इंटरव्यू लेने वाले को भी इस बात पर यकीन करना मुश्किल हो गया है कि सना अभी तक वर्जिन है। वहीं कई लोग सोशल मीडिया पर इसको पब्लिसिटी स्टंट का नाम दे रहे हैं। तो वहीं कुछ लोग इसको समाज की प्रगति के बारे में सवाल उठा रहे हैं।
Find Us
Categories
बॉलीवुड हलचल
बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।

