Celebrity Controversy: पति Veer Sahu से अलगाव की खबरों के बीच Sapna Choudhary का छलका दर्द, Instagram पर कह दी बड़ी बात
हरियाणा की फेमस एक्ट्रेस और सिंगर सपना चौधरी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। सोशल मीडिया से लेकर खबरों तक में सपना की पर्सनल लाइफ की चर्चा हो रही है। बता दें कि बीते मंगलवार को दिल्ली की द्वारका महिला कोर्ट से सपना चौधरी को घरेलू हिंसा मामले में अंतरिम राहत मिल गई। इस बीच सपना चौधरी ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। तो आइए जानते सपना चौधरी ने क्या कहा है।
सपना ने शेयर किया पोस्ट
सपना चौधरी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में सपना ने एक वीडियो शेयर किया है, जिनमें सपना कैमरे के सामने झूमती नजर आ रही है। पोस्ट शेयर करते हुए सपना चौधरी ने इसके कैप्शन में लिखा है, 'सुनो सखी... कुछ तो लोग कहेंगे, वरना बेचारे जिंदा कैसे रहेंगे।' उनका काम है कहना, इसलिए बहरे बन जाओ और चेहरे पर मुस्कान बनाए रखो।
कपल में चल रहा विवाद
बता दें कि सपना का यह पोस्ट ऐसे समय आया है, जब उनका पति के साथ विवाद चल रहा है। इस पोस्ट में बहरा बन जाने की सलाह दी है और ट्रोलर्स को तगड़ा जवाह दिया है। सपना ने अपनी याचिका में आरोप लगाया कि अपनी शादी में उनको घरेलू हिंसा का सामना करना पड़ा। वहीं भविष्य में भी ऐसी घटनाओं के दोहराए जाने की आशंका है।
अगली सुनवाई कब
याचिका में कहा गया था कि कथित विवादों के चलते सपना को अपना ससुराल छोड़ना पड़ा। इस समय वह दिल्ली के नजफगढ़ स्थित अपने मायके रह रही हैं। अदालत ने प्रारंभिक रूप से मामले की गंभीरता मानते हुए अंतरिम सुरक्षा देने का आदेश दिया है। वहीं अब मामले की सुनवाई 25 जुलाई को होनी है।
कम उम्र में संभाली परिवार की जिम्मेदारी
सपना चौधरी के पति का नाम वीर साहू है। सपना चौधरी एक सिंगर, पॉपुलर डांसर, मॉडल और एक्ट्रेस हैं। 12 साल की उम्र से सपना ने परिवार की जिम्मेदारी संभाली है और स्टेज पर परफॉर्म करके अपने करियर की शुरूआत की थी। सपना चौधरी ने हमेशा अपने डांस से लोगों का दिल जीता है।
Find Us
Categories
बॉलीवुड हलचल
बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।

