Katrina Kaif की Body Shaming पर भड़कीं Shivalika Oberoi, Trollers को दिया करारा जवाब
हाल ही मे बॉलीवुड के फेमस कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल निर्देशक कुकू कोहली के अंतिम संस्कार और उनके प्रेयर मीट में शामिल हुए थे। इस दौरान कैटरीना ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। कैटरीना सफेद सूट में नजर आई थीं, जिसमें वह काफी प्यारी भी लग रही थीं। लेकिन प्रेग्नेंसी के बाद अभिनेत्री का वेट काफी बढ़ गया है, जिसको लेकर लोग सोशल मीडिया पर बॉडी शेमिंग कर रहे हैं।
इन सबके बीच टीवी एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय ने कैटरीना का साथ देते हुए ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। शिवालिका ने अपने इंस्टाग्राम पर कैटरीना की फोटो शेयर करते हुए कहा कि क्या हो गया है, मतलब?। शिवालिका ने कहा कि बच्चे के जन्म के बाद शरीर का बदलना नॉर्मल है। इसमें अच्छा, बुरा, बॉडी में सूजन और थकान के बीच आने वाली हर एक चीज शामिल होती है और यह आम बात होती है।
शिवालिका ने दिया ट्रोलर्स को करारा जवाब
इतना ही नहीं शिवालिका ने यहा कि मां बनने के बाद महिलाओं के शरीर को लेकर बनाई गई मनगढ़त बातें करना बंद करो। एक्ट्रेस ने कहा कि मातृत्व की झूठी और आदर्श तस्वीर को महिमामंडित करना बंद करना चाहिए, जोकि वास्तक में मौजूद ही नहीं है। सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से कैटरीना कैफ को लेकर काफी पोस्ट देखने को मिल रहे हैं, जिसमें कैटरीना को ट्रोल किया जा रहा है।
इसी बीच टीवी एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय ने नाराजगी जाहिर की है। एक्ट्रेस ने कहा कि वह काफी दिनों से कैटरीना को लेकर ऐसी पोस्ट देख रही हैं। जिसके बाद वह खुद को रोक नहीं पाईं। उन्होंने कहा कि यह सोच कितनी बचकानी है। कैटरीना कैफ पिछले साल नवंबर में मां बनी थीं। उन्होंने बेटे विहान को जन्म दिया। जिसके बाद कैटरीना ने सार्वजनिक रूप से दूरी बना ली थी। लेकिन 26 अगस्त को कुकू कोहली के निधन के बाद अंतिम संस्कार और प्रेयर मीट में कैटरीना नजर आईं।
जिसके बाद से ही अभिनेत्री की बॉडी को लेकर उनको सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल किया जा रहा है। कैटरीना को ट्रोल करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'ये क्या हो गया है।' तो वहीं दूसरे यूजर ने अभिनेत्री को रसगुल्ले से कंपेयर किया। एक और यूजर ने लिखा कि कैटरीना 100% इंडियनाइज्ड हो गई हैं और उनके चलने का अंदाज भी बदल गया है। हालांकि इस ट्रोलिंग पर कैटरीना और विक्की कौशल का कोई रिएक्शन नहीं आया है, लेकिन टीवी एक्ट्रेस शिवालिका ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।
Find Us
Categories
बॉलीवुड हलचल
बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।

