TV Gossip: शादी के 9 साल बाद एक-दूसरे से अलग हो रहा ये पॉपुलर टीवी कपल, डिवोर्स रूमर्स पर क्या बोले अभिनेता

पिछले दिनों टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी को लेकर अफवाह आई थी कि वह अपने पति से शादी के 9 साल बाद अलग हो रही हैं। हालांकि दिव्यांका और विवेक ने अभी तक इन बातों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया था। जिसके कारण उनके फैंस काफी परेशान हो गए थे।

Bollywood Halchal Apr 16, 2025

पिछले दिनों टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी को लेकर अफवाह आई थी कि वह अपने पति से शादी के 9 साल बाद अलग हो रही हैं। हालांकि दिव्यांका और विवेक ने अभी तक इन बातों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया था। जिसके कारण उनके फैंस काफी परेशान हो गए थे। अब विवेक दहिया ने अपनी तलाक की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। विवेक दहिया ने इन खबरों को महज अफवाह बताते हुए कहा कि वह और दिव्यांका इस तरह की खबरों पर ध्यान देने की बजाए इसे हंसी में उड़ा देते हैं।


जानिए अफवाहों पर क्या बोले विवेक

एक रिपोर्ट के मुताबिक एक्टर विवेक दहिया ने अपनी पत्नी दिव्यांका त्रिपाठी के साथ डिवोर्स की खबरों पर अपना रिएक्शन दिया है। एक्टर ने कहा कि इन खबरों को देखकर वह और दिव्यांका दोनों हंस रहे थे। हम दोनों आइस्क्रीम खाते हुए सोच रहे थे कि यह यदि और लंबा होगा तो हम पॉपकॉर्न भी मगंवा लेंगे। विवेक दहिया ने आगे कहा कि वह भी यूट्यूब पर ब्लॉगिंग करते हैं। इसलिए उनको पता है कि क्लिकबेट क्या होता है। वह उन सारी चीजों को अच्छे तरीके से समझते हैं।


एक्टर ने आगे कहा कि अगर आप कुछ भी सनसनीखेज डाल देंगे, तो लोग आएंगे और वह देखेंगे। लेकिन इससे कुछ भी नहीं होता है। इसलिए उनको लगता है कि लोगों को इस तरह से झूठ नहीं बोलना चाहिए। बता दें कि सोशल मीडिया पर पिछले दिनों अफवाह वायरल हुई थीं कि दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया शादी के 9 साल बाद एक-दूसरे से अलग हो गए हैं। हालांकि उस दौरान तक कपल ने इन खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया था।


वहीं एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उनको डेंगू हो गया है। इसके साथ ही दिव्यांका ने थर्मामीटर की झलक भी दिखाई। इसमें उन्होंने बताया कि उनको 102 बुखार है। इसके बाद भी वह एक अवॉर्ड शो में शामिल हुईं। टेस्ट कराने पर पता चला कि उनको डेंगू हुआ है।



Find Us



बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।


लेटेस्ट पोस्ट


L o a d i n g