Yeh Rishta Kya Kehlata Hai फेम Mohsin Khan ने Tamanna संग रचाई शादी, तस्वीरें आईं सामने
टीवी के फेमस सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम अभिनेता मोहसिन खान शादी के बंधन में बंध चुके हैं। अभिनेता ने अपनी मंगेतर तमन्ना से शादी कर ली है। दोनों ने एक-दूसरे का हाथ प्राइवेट वेडिंग सेरेमनी में थामा था। वहीं सोशल मीडिया पर प्राइवेट वेडिंग सेरेमनी से अभिनेता मोहसिन खान ने अपनी पत्नी के साथ शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। सोशल मीडिया पर कपल की यह वेडिंग फोटो काफी वायरल हो रही है। वहीं सोशल मीडिया पर कुछ शादी की फोटोज खूब वायरल हो रही हैं, जिसमें कपल एक-दूसरे का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं। अभिनेता मोहसिन खान के फैंस और टीवी सेलेब्स अभिनेता मोहसिन खान को बधाई दे रहे हैं।
दोनों की खूबसूरत जोड़ी
इस खास दिन पर अभिनेता मोहसिन खान ने व्हाइट एंड ब्लैक कलर का फॉर्मल सूट पहना था। इस आउटफिट में मोहसिन खान बेहद हैंडसम लग रहे थे। वहीं दुल्हन तमन्ना ने पीच कलर का अनारकली सूट पहना था। दोनों साथ में बेहद खूबसूरत लग रहे थे। मोहसिन ने प्राइवेट वेडिंग सेरेमनी से एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में उनकी पत्नी तमन्ना का फेस नहीं दिख रह है। फोटो शेयर करते हुए मोहसिन ने कैप्शन में लिखा, 'माशाल्लाह दिन।'
मोहसिन खाने की वेडिंग सेरेमनी से कुछ फोटोज भी वायरल हो रही हैं। इसमें दोनों हाथों में हाथ डाले दिख रहे हैं। वहीं दोनों ने अपनी शादी में कपल डांस भी किया है। सोशल मीडिया पर डांस वीडियोज खूब वायरल हो रहे हैं। मोहसिन खान ने अपनी लॉन्ग टर्म गर्लफ्रेंड के साथ शादी की है। 22 अगस्त 2026 में दोनों ने सगाई कर ली थी। अभिनेता ने इस दौरान तमन्ना के साथ सगाई की फोटोज शेयर की थीं। वहीं इन फोटोज पर फैंस ने भी खूब प्यार लुटाया था।
इस शो से मिली थी पहचान
अभिनेता मोहसिन खान ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कार्तिक गोएंका का रोल निभाकर सुर्खियां बटोरी हैं। इस रोल को फैंस द्वारा खूब पसंद किया गया था। वहीं मोहसिन को फैंस आज भी कार्तिक के नाम से जानते हैं। इस शो में उनकी जोड़ी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी के साथ थी। शो में मोहसिन और शिवांगी की जोड़ी को काफी पसंद भी किया गया था। फिर साल 2021 में अभिनेता 'जब मिला तू' सीरीज में दिखाई दिए थे। इस सीरीज में अभिनेता के साथ ईशा सिंह थीं।
Find Us
Categories
बॉलीवुड हलचल
बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।

